विदेश की खबरें | भारतीय-अमेरिकी समूह चुनाव में भाग ले रहे समुदाय के सदस्यों को एक करोड़ डॉलर की मदद देगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (ललित के. झा)

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 29 जुलाई भारतीय-अमेरिकी राजनीतिक संगठन ‘इम्पैक्ट’ ने अमेरिकी चुनाव में हिस्सा लेने वाले समुदाय के सदस्यों की एक करोड़ डॉलर की मदद करने की मंगलवार को घोषणा की।

यह भी पढ़े | भारत में कोरोना वैक्सीन की इतनी हो सकती है कीमत, ग्लोबल वैक्सीन अलायंस ने कही ये बड़ी बात.

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ‘इम्पैक्ट’ की योजना उच्च पदों के लिए चुनाव लड़ रहे भारतीय-अमेरिकी की पहचान करने, उन्हें बढ़ावा और मदद देने के लिए एक नया कार्यक्रम बनाने की है।

इस घोषणा का भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस ने स्वागत भी किया है।

यह भी पढ़े | चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विमान शंघाई के नजदीक पहुंचे.

कैलिफोर्निया की सीनेटर हैरिस ने कहा, ‘‘ मैं भारतीय-अमेरिकी समुदाय की चुनाव की प्रक्रिया में बढ़ती भूमिका को देख खुश हूं...केवल एक भारतीय-अमेरिकी के रूप में नहीं बल्कि एक ऐेसे व्यक्ति के रूप में भी जिसका मानना है कि हमारे लोकतंत्र में सभी जातीयों और पृष्ठभूमि के जितने अमेरिकी होंगे उतना ही हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा।’’

इम्पैक्ट ने एक बयान में कहा कि बीते आठ वर्षों में अमेरिकी कांग्रेस में भारतीय अमेरिकियों की संख्या पांच गुना बढ़ गई है।

‘इम्पैक्ट’ एक प्रमुख राजनीतिक संगठन है जो सरकारी कार्यालयों में भारतीय-अमेरिकियों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य की खातिर प्रशिक्षण देने, धन जुटाने और प्रतिभाशाली लोगों को चुनने का काम करता है। उसने वकील नील मखीजा को संगठन का नया कार्यकारी निदेशक बनाने की घोषणा भी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला