विदेश की खबरें | चीन में भारतीय राजदूत ने मूल सिद्धांत पर आपसी समझ को बढ़ाने का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिसरी ने दोनों देशों के बीच मौलिक सिद्धांतों के आधार पर आपसी समझ को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया है।

बीजिंग, 25 अगस्त चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिसरी ने दोनों देशों के बीच मौलिक सिद्धांतों के आधार पर आपसी समझ को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया है।

मिसरी ने यह बात भारतीय दूतावास द्वारा बीजिंग स्थित शिंहुआ विश्वविद्यालय के साथ मिलकर आयोजित की गयी चीनी विद्वानों की डिजिटल बैठक को संबोधित करते हुए कही।

यह भी पढ़े | बांग्लादेश के महान स्वतंत्रता सेनानी सीआर दत्ता का 93 साल की उम्र में निधन.

भारतीय दूतावास में आयोजित दूसरे भारत-चीन गोलमेज बैठक में दोनों देशों के संबंध मामलों के विशेषज्ञ कई विद्वानों ने हिस्सा लिया।

मिसरी का चीनी विद्वानों के साथ संवाद उन खबरों की पृष्ठभूमि में हुआ है जिसमें कहा गया है कि दोनों देशों के सैनिकों के बीच गतिरोध कम करने की प्रक्रिया में प्रगति नहीं हुई है। इसकी उम्मीद पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास गलवान घाटी में 15 जून को दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक के झड़प के बाद उत्पन्न हुई थी।

यह भी पढ़े | Coronavirus Re-Infection: ठीक होने के बाद भी व्यक्ति दोबारा हो सकता है कोरोना संक्रमण का शिकार, हांगकांग से सामने आया दुनिया का पहला कंफर्म कोविड-19 री-इन्फेक्शन का मामला.

भारतीय दूतावास ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने शिंहुआ विश्वविद्यालय के साथ मिलकर दूसरा चीन-भारत गोलमेज 22 अगस्त को आयोजित किया। राजदूत विक्रम मिसरी ने मुख्य भाषण दिया और हाल में द्विपक्षीय संबंधों को लेकर हुए घटनाक्रम पर भारत की स्थिति को रोखांकित किया’’

एक अन्य ट्वीट में कहा गया, ‘‘ चीनी विद्वानों के साथ संवाद में उन्होंने मौलिक सिद्धांतों के आधार पर आपसी समझ को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

भारतीय दूतावास के अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ से यहां कहा कि बंद कमरे में हुई बैठक दोनों देशों के संबंध में चीन के सभी विचारों तक पहुंचने की गतिविधि का हिस्सा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\