देश की खबरें | भारत ने एशियाई युवा पैरा खेलों में 41 पदक जीते
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पैरा एथलीट एशियाई युवा पैरा खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर बुधवार को 41 पदक लेकर बहरीन से लौटे।
नयी दिल्ली, आठ दिसंबर भारतीय पैरा एथलीट एशियाई युवा पैरा खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर बुधवार को 41 पदक लेकर बहरीन से लौटे।
भारतीय दल ने रिफा शहर में हुए महाद्वीपीय पैरा युवा खेलों में 12 स्वर्ण, 15 रजत और 14 कांस्य पदक अपने नाम किये।
भारत ने सबसे ज्यादा पदक एथलेटिक्स में हासिल किये जिसमें 22 खिलाड़ी - आठ स्वर्ण, छह रजत और आठ कांस्य - पोडियम स्थान पर पहुंचे।
भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने 15 पदक जीते जिसमें तोक्यो पैरालंपिकयन पलक कोहली, संजना कुमारी और हार्दिक मक्कड़ ने तीन तीन पदक जीते।
तैराकी में तीन जबकि पावरलिफ्टिंग में एक पदक प्राप्त किया।
दो से छह दिसंबर तक आयोजित हुए इस टूर्नामेंट में 30 देशों के 700 से ज्यादा एथलीट हिस्सा लेने पहुंचे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)