जरुरी जानकारी | भारत को अगले 10 साल में 10-20 चिप विनिर्माण संयंत्रों की आवश्यकता होगी: सेमी सीईओ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेमीकॉन इंडिया के आयोजक सेमी के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपाकल अधिकारी (सीईओ) अजीत मनोचा ने बुधवार को कहा कि भारत को अगले 10 साल में 10-20 चिप विनिर्माण संयंत्रों की जरूरत होगी।

नयी दिल्ली, चार सितंबर सेमीकॉन इंडिया के आयोजक सेमी के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपाकल अधिकारी (सीईओ) अजीत मनोचा ने बुधवार को कहा कि भारत को अगले 10 साल में 10-20 चिप विनिर्माण संयंत्रों की जरूरत होगी।

मनोचा ने कहा कि सेमीकंडक्टर परिवेश में भारी रुचि विकसित हो रही है, खासकर भारत में फॉक्सकॉन और विस्ट्रॉन की सफलता के बाद ...।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि अगले 10 साल में हमें भारत में शायद 10-20 चिप विनिर्माण संयंत्रों की आवश्यकता होगी। यह मोटा-मोटा अनुमान है।’’

सेमी 11-13 सितंबर तक नोएडा में सेमीकंडक्टर परिवेश पर पहला वैश्विक सम्मेलन ‘सेमीकॉन इंडिया’ 2024 आयोजित करेगा।

सेमीकॉन इंडिया में 650 से अधिक ‘बूथ’ होंगे और 250 से अधिक सेमीकंडक्टर कंपनियां अपने उत्पाद पेश करेंगी।

मनोचा ने साथ ही कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) सेमीकंडक्टर की मांग को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ सेमीकंडक्टर में दो-तिहाई वृद्धि अब एआई द्वारा संचालित की जा रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\