भारत में Smartphone का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या 2026 तक एक अरब होगी: अध्ययन

भारत में वर्ष 2026 तक स्मार्टफोन के एक अरब उपयोगकर्ता होंगे.

स्मार्टफोन (Photo Credits: pixabay)

नई दिल्ली: भारत में वर्ष 2026 तक स्मार्टफोन (Smartphone) के एक अरब उपयोगकर्ता होंगे. डेलॉयट की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट सुविधा से लैस मोबाइल फोन की बिक्री में वृद्धि से स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ेगी. भारत में वर्ष 2021 तक मोबाइल फोन के 1.2 अरब उपयोगकर्ता थे. इसमें से 75 करोड़ स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं.

डेलॉयट के 2022 ग्लोबल टीएमटी (प्रौद्योगिकी, मीडिया और मनोरंजन, दूरसंचार) अनुमान के अनुसार, ‘‘घरेलू बाजार में 2026 तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या बढ़कर एक अरब पर पहुंचने का अनुमान है. डेलॉयट के अनुसार, वर्ष 2021 से 2026 के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में सालाना आधार पर स्मार्टफोन ग्राहकों की संख्या छह प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। वहीं शहरी क्षेत्रों में इसमें सालाना 2.5 प्रतिशत की वृद्धि होगी. यह भी पढ़े: Smartphone Market: भारत में स्मार्टफोन का बाजार 38 अरब डॉलर हुआ, निर्यात 11 फीसदी बढ़ा

डेलॉयट के विश्लेषण के अनुसार, भारत स्मार्टफोन की मांग सालाना आधार पर छह प्रतिशत बढ़कर 2026 में 40 करोड़ हो जाएगी, जो 2021 में 30 करोड़ थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड