खेल की खबरें | धर्मशाला में श्रृंखला जीतने के लिये उतरेगा भारत, वापसी की कोशिश करेगा श्रीलंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अपने बल्लेबाजी दृष्टिकोण में बदलाव के बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को जीतकर लगातार दूसरी श्रृंखला अपने नाम करने की कोशिश करेगी।

धर्मशाला, 25 फरवरी अपने बल्लेबाजी दृष्टिकोण में बदलाव के बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को जीतकर लगातार दूसरी श्रृंखला अपने नाम करने की कोशिश करेगी।

पिछले साल टी20 विश्व कप के शुरू में बाहर हो जाने के बाद भारत को अपने दृष्टिकोण में बदलाव करने के लिये मजबूर होना पड़ा। उसने युवा खिलाड़ियों को मौका दिया और अब वह एक बदली हुई टीम नजर आ रही है।

आस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप में अभी समय है लेकिन रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम में खिलाड़ियों का एक समूह तैयार है जिसका इस टूर्नामेंट में खेलना तय माना जा रहा है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ रन बनाने के लिये जूझने वाले युवा सलामी बल्लेबाज ने इशान किशन ने श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में बड़ी पारी खेलकर आत्मविश्वास हासिल किया।

यदि रुतुराज गायकवाड़ की कलाई में चोट नहीं लगती तो वह किशन के साथ पारी का आगाज कर सकते थे और ऐसे में रोहित मध्यक्रम में उतरते जैसा कि उन्होंने वेस्टंइंडीज के खिलाफ किया था। यदि गायकवाड़ फिट होकर वापसी करते हैं तो रोहित शनिवार को फिर से ऐसा कर सकते हैं।

रोहित अच्छी लय में दिख रहे हैं और उन्होंने 44 रन की प्रवाहमय पारी खेली। विराट कोहली को विश्राम दिये जाने के बाद श्रेयस अय्यर ने तीसरे नंबर पर मिले मौके को अच्छी तरह से भुनाया है।

रोहित ने पहले मैच के बाद संकेत दिये कि रविंद्र जडेजा ऊपरी क्रम में ही बल्लेबाजी करेंगे क्योंकि टीम प्रबंधन उनके बल्लेबाजी कौशल का फायदा उठाना चाहता है।

इस श्रृंखला से टीम में वापसी करने वाले संजू सैमसन को पहले मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला और यदि उन्हें धर्मशाला में अवसर मिलता है तो वह उसका पूरा फायदा उठाना चाहेंगे।

भारत गेंदबाजी विभाग में भी अच्छा कर रहा है और उसने गुरुवार को दीपक हुड्डा सहित सात विकल्प आजमाये। वेंकटेश अय्यर खर्चीले साबित हुए लेकिन उन्होंने दो विकेट निकाले।

दूसरी तरफ श्रीलंका को अगर भारत का 10 मैचों से चला आ रहा विजय अभियान रोकना है तो उसे इसके लिये विशेष प्रयास करने होंगे।

शीर्ष क्रम के नहीं चल पाने तथा मुख्य स्पिनरों महीश तीक्ष्णा और वानिंदु हसरंगा की अनुपस्थिति में उसकी टीम पहले मैच में जूझती नजर आयी।

लखनऊ की तुलना में यहां रात को अधिक ठंड रहने की संभावना है। खिलाड़ियों को ऐसे में परिस्थितियों से जल्द से जल्द सामंजस्य बिठाना होगा।

टीम इस प्रकार हैं :

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, रविंद्र जडेजा, दीपक हुड्डा, वेंकटेश अय्यर, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, रुतुराज गायकवाड़, रवि बिश्नोई, अवेश खान, मोहम्मद सिराज कुलदीप यादव।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, चरित असलांका, दिनेश चांदीमल (विकेटकीपर), जेनिथ लियानागे, दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, प्रवीण जयविक्रमा, जेफरी वेंडरसे, लाहिरू कुमारा, दनुष्का गुणाथिलका, एशियाई डेनियल, शिरन फर्नांडो , बिनुरा फर्नांडो।

मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\