खेल की खबरें | एनगिडी के कमाल से भारत 327 रन पर सिमटा, दक्षिण अफ्रीका को लगा शुरू में झटका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लुंगी एनगिडी की कहर बरपाती गेंदबाजी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन मंगलवार को यहां भारत को पहली पारी में 327 रन पर रोक दिया।

सेंचुरियन, 28 सितंबर लुंगी एनगिडी की कहर बरपाती गेंदबाजी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन मंगलवार को यहां भारत को पहली पारी में 327 रन पर रोक दिया।

दूसरे दिन लगातार बारिश होने के कारण पिच से गेंदबाजों को मदद मिल रही थी और एनगिडी ने इसका पूरा फायदा उठाकर 24 ओवरों में 71 रन देकर छह विकेट लिये। भारत ने तीन विकेट पर 272 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन 55 रन के अंदर बाकी बचे सात विकेट गंवा दिये।

एनगिडी को कैगिसो रबाडा का अच्छा सहयोग मिला जिन्होंने 72 रन देकर तीन विकेट हासिल किये जिसमें शतकवीर केएल राहुल (123) का विकेट भी शामिल है।

भारत ने हालांकि लंच से पहले दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका दे दिया। जसप्रीत बुमराह की आउटस्विंगर पर विरोधी टीम के कप्तान डीन एल्गर (एक) विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच दे बैठे।

लंच के समय दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट पर 21 रन बनाये थे। उस समय एडेन मार्कराम नौ और कीगन पीटरसन 11 रन पर खेल रहे थे।

सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच पर सुबह के सत्र में एनगिडी और रबाडा ने जलवा दिखाया। खेल बढ़ने के साथ पिच अधिक तेज होती गयी। उसमें अधिक उछाल थी तथा एनगिडी और रबाडा ने लगातार फुललेंथ गेंदें की।

रबाडा ने राहुल को हालांकि शार्ट पिच गेंद पर आउट करके भारत को सुबह पहला झटका दिया। राहुल पसली की ऊंचाई तक उठी गेंद को पुल नहीं कर पाये और विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को आसान कैच दे बैठे।

अंजिक्य रहाणे (48) अर्धशतक पूरा नहीं कर पाये। उन्होंने एनगिडी की लेंथ वाली गेंद को ड्राइव करने का प्रयास किया लेकिन वह बल्ले का किनारा लेकर डिकॉक के सुरक्षित दस्तानों में समा गयी।

रविचंद्रन अश्विन (चार) के लिये रबाडा की अतिरिक्त उछाल लेती गेंद बल्ले का किनारा लेकर हवा में लहरा गयी। एनगिडी की कोण लेती गेंद पंत (आठ) के बल्ले और पैड से लगकर फारवर्ड शार्ट लेग के क्षेत्ररक्षक के पास गयी।

शार्दुल ठाकुर भी चार रन ही बना पाये। बुमराह (14) और मोहम्मद शमी (आठ) ने दो – दो चौके लगाकर स्कोर 327 रन तक पहुंचाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज