देश की खबरें | पाकिस्तान से सामान्य रिश्ते चाहता है भारत, सभी मुद्दों का द्विपक्षीय ढंग से समाधान को प्रतिबद्ध : विदेश मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय और पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम पर सभी समझौतों का सख्ती से पालन करने पर सहमति व्यक्त करने के बीच विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत, पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी जैसे रिश्ते चाहता है और शांतिपूर्ण तरीके से सभी मुद्दों को द्विपक्षीय ढंग से सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।

नयी दिल्ली, 25 फरवरी भारतीय और पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम पर सभी समझौतों का सख्ती से पालन करने पर सहमति व्यक्त करने के बीच विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत, पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी जैसे रिश्ते चाहता है और शांतिपूर्ण तरीके से सभी मुद्दों को द्विपक्षीय ढंग से सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ महत्वपूर्ण मुद्दों पर हमारे रूख में कोई बदलाव नहीं आया है । और मुझे यह दोहराने की जरूरत नहीं । ’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत, पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी जैसे रिश्ते चाहता है और शांतिपूर्ण तरीके से सभी मुद्दों को द्विपक्षीय ढंग से सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।’’

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भारत एवं पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच बैठक के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि दोनों पक्षों ने नियंत्रण रेखा पर और अन्य क्षेत्रों में संघर्ष विराम पर सभी समझौतों का सख्ती से पालन करने पर सहमति जताई है। दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम को लेकर फैसला बुधवार आधी रात से लागू हो गया।

प्रवक्ता ने कहा कि हमने हमेशा यह कहा है कि हम सभी मुद्दों, अगर कोई है, उसका शांतिपूर्ण और द्विपक्षीय समाधान निकालने को प्रतिबद्ध हैं ।

इस घटनाक्रम के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि डीजीएमओ के संयुक्त बयान से जुड़े मुद्दे रक्षा मंत्रालय के तहत आते हैं ।

भारत और पाकिस्तान ने 2003 में संघर्ष विराम समझौता किया था लेकिन पिछले कुछ वर्षों से शायद ही इस पर अमल हुआ।

बहरहाल, सैन्य अधिकारियों ने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई या सीमा पर सैनिकों की तैनाता में कोई कमी नही की जायेगी ।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज