विदेश की खबरें | भारत-अमेरिका संबंध केवल द्विपक्षीय हित के लिए नहीं : जयशंकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र भारत और अमेरिका के बीच संबंध केवल द्विपक्षीय हित के लिए नहीं है, बल्कि उनके संबंधों का असर विश्व स्तर पर भी काफी पड़ता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 29 सितंबर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र भारत और अमेरिका के बीच संबंध केवल द्विपक्षीय हित के लिए नहीं है, बल्कि उनके संबंधों का असर विश्व स्तर पर भी काफी पड़ता है।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों का मानना है कि इस संबंध में काफी क्षमताएं हैं और इसे और आगे बढ़ने की गुंजाइश भी काफी है।

जयशंकर ने वाशिंगटन की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा सम्पन्न करते हुए बुधवार को यहां भारतीय पत्रकारों के एक समूह से कहा, ‘‘ यदि आप भारत-अमेरिका संबंधों को देखें, तो यह केवल एक दूसरे को फायदा पहुंचाने के लिए नहीं हैं। हमारे संबंध आज बाकी दुनिया को प्रभावित करते हैं, निश्चित रूप से हिंद-प्रशांत क्षेत्र को।’’

वाशिंगटन की अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन, रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन, वाणिज्य मंत्री जीना रैमंडो, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और मार्क वार्नर तथा एमी बेरा सहित पांच सांसदों से मुलाकात की।

जयशंकर ने अमेरिकी व्यापारिक समुदाय के साथ भी बैठक की।

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसे बहुत से देश हैं जो हमसे व्यक्तिगत या द्विपक्षीय संबंध बनाना चाहते हैं, जिसके जरिए वे ऐसे कई मुद्दों के समाधानों की उम्मीद कर रहे हैं जिसे विश्व तलाश रहा है।’’

जयशंकर ने कहा कि कुल मिलाकर भारत-अमेरिका संबंध अच्छी स्थिति में हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ यदि आप देखें, हमारे व्यापार अच्छा कर रहे हैं, हमारे राजनीतिक संबंध मजबूत हैं। वीजा को लेकर कुछ प्रक्रिया संबंधी मुद्दे हो सकते हैं, लेकिन लोगों की वास्तविक आवाजाही के संदर्भ में यह काफी सकारात्मक हैं।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘ इसलिए, वास्तव में ऐसा बहुत कुछ है जिसका श्रेय हम स्वयं को दे सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\