देश की खबरें | भारत अंडर-16 टीम ने मैत्री मैच में यूएई को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्थानापन्न खिलाड़ी सुहेल अहमद भट के 79वें मिनट में किये गये गोल की मदद से भारत की अंडर-16 फुटबॉल टीम ने दुबई में मेजबान देश संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 1-0 से हराया।

नयी दिल्ली, 25 जनवरी स्थानापन्न खिलाड़ी सुहेल अहमद भट के 79वें मिनट में किये गये गोल की मदद से भारत की अंडर-16 फुटबॉल टीम ने दुबई में मेजबान देश संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 1-0 से हराया।

रविवार की रात खेले गये इस मैच में सुहैल दूसरे हॉफ में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरे और उन्होंने ताइसेन सिंह के क्रास पर यह महत्वपूर्ण गोल किया। यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय गोल है।

इस युवा फारवर्ड ने कहा, ‘‘मैं अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल करके बहुत खुश हूं। मैं इस गोल को अपने साथियों को समर्पित करना चाहूंगा। यह जीत हमें टीम प्रयास से मिली। ’’

यूएई ने हालांकि शुरू से दबाव बनाये रखा लेकिन भारतीय रक्षकों ने उनके प्रयासों को नाकाम करने में कसर नहीं छोड़ी।

हिमांशु जांगड़ा की जगह 55वें मिनट में मैदान पर उतरे सुहैल पांच मिनट बाद ही गोल करने की स्थिति में थे लेकिन उनका शॉट करीब से बाहर चला गया। इसके तीन मिनट बाद इबिनदास का शॉट भी लक्ष्य से चूक गया था।

भारतीय टीम के कोच बिबियानो फर्नाडिस ने कहा कि पहले मैच में करीबी अंतर से हार के बाद उनके खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं लड़कों के प्रदर्शन से खुश हूं। हम पहले मैच में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे लेकिन आज हमने अच्छा खेल दिखाया और अनुकूल परिणाम हासिल किया। इस जीत से लड़कों का मनोबल बढ़ेगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

US‑Israel Joint Attack on Iran: ईरान पर इजरायल-अमेरिका का एक साथ मिसाइल हमला, अटैक के बीच ट्रंप की चेतावनी, 'हथियार छोड़ो, वरना मौत पक्की'

\