देश की खबरें | भारत-ब्रिटेन अधिक पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त समाज बनाने के लिए प्रयासरत : जितेंद्र सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत और ब्रिटेन भ्रष्टाचार मुक्त और अधिक पारदर्शी समाज बनाने के लिए प्रयासरत हैं।

कोलकाता, 13 अगस्त केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत और ब्रिटेन भ्रष्टाचार मुक्त और अधिक पारदर्शी समाज बनाने के लिए प्रयासरत हैं।

रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, सिंह ने सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) संबंधी नवोन्मेष को साझा करने, सीमा पार सहयोग को प्रोत्साहन देने और भ्रष्टचार की रोकथाम तथा इसके खिलाफ लड़ाई में साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों के बीच और अधिक सहयोग की अपील की।

बयान के मुताबिक, ब्रिटेन के सुरक्षा मंत्री टॉम टुगेंडहाट ने सिंह से मुलाकात की और कोलकाता में आयोजित जी20 भ्रष्टाचार विरोधी मंत्रिस्तरीय बैठक से इतर एक ‘द्विपक्षीय’ बैठक की।

टुगेंडहाट के साथ ब्रिटिश सरकार का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था। उन्होंने भारत के साथ घनिष्ठ सहयोग की पुष्टि की।

कार्मिक मंत्रालय के बयान के अनुसार, सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोहराया है कि भारत की भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ करने की नीति है।

इसमें कहा गया है कि टुगेंडहाट ने कहा कि भ्रष्टाचार रोधी संयुक्त राष्ट्र संधि (यूएनसीएसी) का हस्ताक्षरकर्ता होने के नाते भारत यूएनसीएससी के अनुच्छेद 16 को भी लागू करे, जो विदेशी सरकार के अधिकारियों की रिश्वतखोरी मामलों से निपटता है।

इस पर जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत पहले ही यूएनसीएसी का अनुमोदन कर चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\