जरुरी जानकारी | भारत, ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता को पूरा करने के करीब: नीति सीईओ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बी.वी.आर. सुब्रमण्यम ने बुधवार को यहां कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत अंतिम चरण में है और दोनों पक्ष समझौते को पूरा करने के करीब हैं।

लंदन, चार सितंबर नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बी.वी.आर. सुब्रमण्यम ने बुधवार को यहां कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत अंतिम चरण में है और दोनों पक्ष समझौते को पूरा करने के करीब हैं।

दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत जनवरी, 2022 में शुरू हुई थी। इसका मकसद 38.1 अरब पाउंड सालाना द्विपक्षीय व्यापार को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाना है।

नये ब्रिटेन-भारत बुनियादी ढांचा वित्तपोषण ब्रिज (यूकेआईआईएफबी) समझौते पर हस्ताक्षर समारोह के दौरान, दोनों पक्षों ने एफटीए को लेकर प्रतिबद्धता जतायी।

सुब्रमण्यम ने भारत-ब्रिटेन व्यापार के भविष्य पर एक परिचर्चा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह एक ऐसा समझौता है जो आखिरी चरण में है...दूरियां काफी हद कम कम हुई हैं और समझौता पूरा होने के करीब है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों देशों के बीच संबंध किसी व्यापार समझौते के मोहताज नहीं होना चाहिए... भारत-ब्रिटेन साझेदारी के कई आयाम हैं... बुनियादी ढांचा वित्त, जलवायु, प्रौद्योगिकी... एफटीए बड़े पैमाने पर अवसरों के अलावा, चीजों को गति देने के लिए अपनापन की भावना को लाता है। यह न केवल वस्तुओं में बल्कि सेवा दोनों के लिए लागू है...।’’

बुधवार को लंदन में नीति आयोग और सिटी ऑफ लंदन कॉरपोरेशन के बीच यूकेआईआईएफबी पर हस्ताक्षर किये गये। इसका उद्देश्य भारत की महत्वाकांक्षी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में अंतरराष्ट्रीय निवेश की सुविधा प्रदान करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\