देश की खबरें | भारत 30 नवंबर को एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगाषा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत 30 नवंबर को एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा जिसमें प्रभावशाली समूह के व्यापार और आर्थिक एजेंडे में योगदान करने पर जोर दिया जाएगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन सितंबर भारत 30 नवंबर को एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा जिसमें प्रभावशाली समूह के व्यापार और आर्थिक एजेंडे में योगदान करने पर जोर दिया जाएगा।

विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update India: भारत में रिकवरी रेट हुई 77 फीसदी, COVID-19 से संक्रमित 68,584 मरीज एक दिन में हुए ठीक.

भारत आठ देशों के क्षेत्रीय समूह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के साथ अपना सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करता रहा है। यह संगठन दुनिया की कुल आबादी के करीब 42 प्रतिशत और वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 20 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है।

विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) विकास स्वरूप ने बुधवार को कहा कि एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की भारत की अध्यक्षता 2020 के दौरान 30 नवंबर को शिखर सम्मेलन में समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि व्यापार और आर्थिक एजेंडा बैठक का मुख्य विषय होगा।

यह भी पढ़े | Monsoon session of Parliament: मानसून सत्र में लिखित मिलेंगे सवालों के जवाब, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन बोले-ये संसद है गुजरात का जिमखाना नहीं.

उन्होंने भारत और एससीओ के बीच के संबंधों पर एक ऑनलाइन संगोष्ठी में कहा कि संगठन द्वारा क्षेत्रीय तालमेल के निर्माण में किए गए प्रयास साझा सुरक्षा चुनौतियों को संबोधित करने तथा दीर्घकालिक आर्थिक और ऊर्जा संबंध बनाने में परिलक्षित होते हैं।

भारत 2005 से एससीओ में एक पर्यवेक्षक था और 2017 में इसका पूर्ण सदस्य बना। भारत संसाधनों से संपन्न मध्य एशियाई देशों तक पहुंच प्राप्त करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे जैसी संपर्क परियोजनाओं पर जोर देता रहा है।

स्वरूप ने कहा कि संगठन के साथ भारत के एक दशक से अधिक समय से जुड़ाव इस क्षेत्रीय समूह में अधिक सार्थक भूमिका निभाने की उसकी इच्छा को रेखांकित करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Raghav Chadha New Party Buzz: इंस्टाग्राम पोस्ट से नई युवा पार्टी की अटकलें तेज, AAP के साथ विवाद के बीच बढ़ी चर्चाएं

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड