देश की खबरें | भारत ने सूडान में अस्थायी रूप से दूतावास को खार्तूम से पोर्ट सूडान स्थानांतरित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने सुरक्षा की वर्तमान स्थिति को देखते हुए हिंसाग्रस्त सूडान में अपने दूतावास को खार्तूम से पोर्ट सूडान स्थानांतरित करने का फैसला किया है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो मई भारत ने सुरक्षा की वर्तमान स्थिति को देखते हुए हिंसाग्रस्त सूडान में अपने दूतावास को खार्तूम से पोर्ट सूडान स्थानांतरित करने का फैसला किया है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘ सूडान में सुरक्षा की वर्तमान स्थिति एवं खार्तूम शहर में हमलों को देखते हुए खार्तूम स्थित भारतीय दूतावास को अस्थायी तौर पर पोर्ट सूडान स्थानांतरित करने का फैसला किया गया है।’’

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘ आगे घटनक्रम के आधार पर स्थिति की समीक्षा की जायेगी।’’

ज्ञात हो कि पोर्ट सूडान पूर्वी सूडान में लाल सागर के पास स्थित शहर है। खार्तूम से पोर्ट सूडान की दूरी 850 किलोमीटर है।

भारत ने हिंसा से प्रभावित सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए पिछले सप्ताह ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू किया था।

ऑपरेशन कावेरी’ के तहत भारत ने जेद्दा में पारगमन सुविधा स्थापित की है। सूडान से निकाले जाने के बाद भारतीय नागरिकों को सऊदी अरब के इस शहर में लाया जा रहा है।

भारत ने सऊदी अरब के शहर जेद्दा में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, ताकि सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने में सुविधा हो सके।

सूडान में सेना और एक अर्द्धसैनिक समूह के बीच सत्ता हासिल करने के लिए भीषण संघर्ष जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट