देश की खबरें | भारत ने एक दिन में 10 लाख से अधिक नमूनों की जांच का अभूतपूर्व स्तर पार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रोजाना कोविड-19 की जांच बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को कायम रखते हुए भारत ने एक दिन में 10 लाख से अधिक नमूनों की जांच के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर लिया है और अब तक देश में कुल 3.4 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 अगस्त रोजाना कोविड-19 की जांच बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को कायम रखते हुए भारत ने एक दिन में 10 लाख से अधिक नमूनों की जांच के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर लिया है और अब तक देश में कुल 3.4 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जांच में व्यापक बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़े | Coronavirus: कोरोना संकट के बीच केंद्रीय स्वास्थ मंत्री डॉ हर्षवर्धन बोले-हमारा रिकवरी रेट दुनिया में शायद सबसे अच्छा 75 फीसदी के करीब, मृत्य दर सबसे कम 1.87 प्रतिशत.

मंत्रालय ने कहा, ‘‘अधिक संख्या में जांच से जहां संक्रमण के मामलों की दर भी शुरू में बढ़ेगी, लेकिन तत्काल पृथक-वास, प्रभावी तरीके से रोगियों पर नजर रखने और समय पर प्रभावी एवं क्लीनिकल प्रबंधन जैसे अन्य उपायों से अंतत: यह कम होगी।’’

सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को कुल 10,23,836 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से करीब 3.8 लाख नमूनों की जांच रैपिड एंटीजन तरीके से की गयी।

यह भी पढ़े | Yogi Adityanath Attacks Congress: CM योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- रोम की बात करने वाले लोग भी अब राम-राम चिल्लाने लगे हैं.

सूत्रों के मुताबिक अभी तक देश में कुल 3,44,91,073 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से करीब 28 प्रतिशत मामलों में जांच रैपिड एंटीजन पद्धति से की गयी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह केंद्र और राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों के दृढ़ संकल्प वाले, केंद्रित, सतत और समन्वित प्रयासों का परिणाम है कि भारत ने 24 घंटे की अवधि में दस लाख से अधिक नमूनों की जांच की है।’’

मंत्रालय ने बताया कि जांच प्रयोगशालाओं के नेटवर्क में विस्तार की वजह से भी यह उपलब्धि हासिल हुई है। आज देश में 1,511 लैब हैं जिनमें 983 सरकारी क्षेत्र में तथा 528 निजी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\