देश की खबरें | भारत ने मिसाइल ‘अस्त्र’ का सफल परीक्षण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने अपनी स्वदेशी रक्षा क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को ओडिशा अपतटीय क्षेत्र में सुखोई-30 एमके-आई विमान से मिसाइल ‘अस्त्र’ का सफल परीक्षण किया जो हवा से हवा में मार कर सकती है। यह मिसाइल दृश्य सीमा से परे सटीक निशाना लगाने में सक्षम है।

नयी दिल्ली, 11 जुलाई भारत ने अपनी स्वदेशी रक्षा क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को ओडिशा अपतटीय क्षेत्र में सुखोई-30 एमके-आई विमान से मिसाइल ‘अस्त्र’ का सफल परीक्षण किया जो हवा से हवा में मार कर सकती है। यह मिसाइल दृश्य सीमा से परे सटीक निशाना लगाने में सक्षम है।

अधिकारियों ने कहा कि मिसाइल की मारक क्षमता 100 किलोमीटर से अधिक है और यह अत्याधुनिक दिशा-निर्देशन प्रणाली से सुसज्जित है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) तथा भारतीय वायुसेना ने स्वदेशी ‘रेडियो फ्रीक्वेंसी सीकर’ के साथ एसयू-30 एमके-आई के जरिए दृश्य सीमा से परे हवा से हवा में मार करने वाली स्वदेशी मिसाइल ‘अस्त्र’ का सफल परीक्षण किया।

परीक्षण के दौरान, विभिन्न रेंज पर उच्च गति वाले मानवरहित हवाई लक्ष्यों के विरुद्ध दो प्रक्षेपक दागे गए।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘दोनों मामलों में, मिसाइलों ने एकदम सटीकता के साथ लक्ष्यों को नष्ट कर दिया।’’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘रेडियो फ्रीक्वेंसी सीकर’ के डिजाइन और विकास में शामिल डीआरडीओ, वायुसेना और उद्योग भागीदारों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि स्वदेशी ‘फ्रीक्वेंसी सीकर’ के साथ मिसाइल का सफल परीक्षण महत्वपूर्ण रक्षा प्रौद्योगिकी में मील का पत्थर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी