देश की खबरें | भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा ‘इंटरसेप्टर’ की पहली उड़ान का सफल परीक्षण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण कदम में ओडिशा तट से द्वितीय चरण की बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा ‘इंटरसेप्टर’ एडी-1 मिसाइल की पहली उड़ान का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

नयी दिल्ली, दो नवंबर भारत ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण कदम में ओडिशा तट से द्वितीय चरण की बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा ‘इंटरसेप्टर’ एडी-1 मिसाइल की पहली उड़ान का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर स्थित सभी बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा (बीएमडी) हथियार प्रणाली की भागीदारी के साथ एडी-1 मिसाइल का परीक्षण किया गया।

मंत्रालय ने कहा, "रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने दो नवंबर को ओडिशा के तट पर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से द्वितीय चरण की बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा इंटरसेप्टर एडी-1 मिसाइल की पहली उड़ान का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।’’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिसाइल को उन्नत तकनीकों वाले अनोखा इंटरसेप्टर बताया जो दुनिया में बहुत कम देशों के पास उपलब्ध है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एडी-1 एक लंबी दूरी की ‘इंटरसेप्टर’ मिसाइल है जिसे लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल के साथ-साथ विमान को रोकने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

यह दो चरणों वाले ठोस मोटर द्वारा संचालित है और इसे लक्ष्य तक सटीक मार्गदर्शन के लिए स्वदेश में विकसित उन्नत नियंत्रण प्रणाली, नौवहन और मार्गदर्शन ‘एल्गोरिदम’ से लैस किया गया है।

यह मिसाइल पृथ्वी के वायुमंडल के सबसे ऊपरी हिस्से में मिशन को पूरा करने में सक्षम है।

मंत्रालय ने कहा कि इस परीक्षण के दौरान, सभी उप-प्रणालियों ने उम्मीदों के अनुसार काम किया।

रक्षा मंत्री सिंह ने इस सफल परीक्षण से जुड़ी डीआरडीओ और अन्य टीम को बधाई दी। मंत्रालय के अनुसार सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि इससे देश की बीएमडी क्षमता और मजबूत होगी।

डीआरडीओ के अध्यक्ष समीर वी कामत ने सफल परीक्षण पर अपनी टीम को बधाई दी और कहा कि इस इंटरसेप्टर में कई अलग-अलग प्रकार के लक्ष्यों को जोड़ने की क्षमता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

MP Board Result 2026 Date: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम मई में जारी होने की संभावना, जानें कैसे चेक करें स्कोरकार्ड

Mahatma Jyotirao Phule Birth Anniversary 2026: महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनका जीवन आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा'

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Mullanpur Weather Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल