खेल की खबरें | भारत ने महिला प्रो लीग में इंग्लैंड को हराकर अभियान का आगाज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग में अपने अभियान का आगाज ऊंची रैंकिंग वाली इंग्लैंड टीम के खिलाफ शनिवार को कलिंगा स्टेडियम पर 3 . 2 से जीत के साथ किया ।

भुवनेश्वर, 15 फरवरी आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग में अपने अभियान का आगाज ऊंची रैंकिंग वाली इंग्लैंड टीम के खिलाफ शनिवार को कलिंगा स्टेडियम पर 3 . 2 से जीत के साथ किया ।

भारत के दो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर वैष्णवी फाल्के ने छठे और दीपिका ने 25वें मिनट में किये जबकि नवनीत कौर ने आखिरी सीटी बजने से एक मिनट बाकी रहते विजयी गोल दागा ।

इंग्लैंड के लिये डार्सी बूर्ने ने 12वें मिनट में बराबरी का गोल किया जबकि फियोन क्रेकल्स ने 58वें मिनट में फिर बराबरी का गोल दागा ।

वैष्णवी ने एफआईएच रैंकिंग में नौवे स्थान पर काबिज भारत के लिये पहला गोल किया । मनीषा चौहान का पेनल्टी कॉर्नर पर शॉट डिफेंडर की स्टिक से टकरा गया और गेंद फिर बाहर आ गई जिसे वैष्णवी ने गोल के भीतर डाला ।

सातवीं रैंकिंग वाली इंग्लैंड टीम पर भारत ने रफ्तार और शॉर्ट पास से दबाव बनाये रखा ।

नौवे मिनट में भारत बढत दुगुनी करने के करीब पहुंचा लेकिन लालरेम्सियामी स्टिक से गेंद को पकड़ नहीं पाई ।

इस बीच डार्सी ने भारतीय डिफेंस की चूक का फायदा उठाकर बराबरी का गोल कर दिया । एक मिनट बाद गोलकीपर सविता पूनिया ने रिवर्स फ्लिक पर एक शर्तिया गोल बचाया ।

ब्रेक में कोच हरेंद्र सिंह ने भारतीय खिलाड़ियों से बात की जिसके बाद भारतीय टीम लय में आ गई । दीपिका ने दूसरे पेनल्टी कॉर्नर को तब्दील करके भारत को फिर बढत दिलाई ।

तीसरे क्वार्टर में मिडफील्ड में ही खेल होता रहा लेकिन आखिरी 15 मिनट में 2022 राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन इंग्लैंड ने बेहतरीन खेल दिखाया ।

फियोना ने दो मिनट बाकी रहते गोल करके स्कोर 2 . 52 कर दिया और मैच ड्रॉ की ओर मुड़ता दिख रहा था लेकिन नवनीत ने जवाबी हमले पर गोल करके भारत को जीत दिलाई ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Video Highlights: सेंट विंसेंट में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें WI-W बनाम AUS-W मैच पूरा हाइलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Petrol Price Today, March 22, 2026: दिल्ली-मुंबई में आज भी स्थिर रहीं पेट्रोल की कीमतें, लेकिन प्रीमियम फ्यूल हुआ महंगा; देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\