जरुरी जानकारी | भारत, दक्षिण अफ्रीका ने स्थानीय मुद्रा में व्यापारिक लेनदेन की संभावना पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और दक्षिण अफ्रीका ने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के मकसद से स्थानीय मुद्रा में व्यापारिक लेनेदन और एकीकृत भुगतान संबद्ध प्रणाली की संभावना पर चर्चा की है। वाणिज्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल भारत और दक्षिण अफ्रीका ने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के मकसद से स्थानीय मुद्रा में व्यापारिक लेनेदन और एकीकृत भुगतान संबद्ध प्रणाली की संभावना पर चर्चा की है। वाणिज्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रस्तावित भारत-एसएसीयू (दक्षिणी अफ्रीकी सीमा शुल्क संघ) तरजीही व्यापार समझौते पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस सप्ताह की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में व्यापार व निवेश पर गठित संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजीटीआई) की बैठक के दौरान इन मुद्दों पर चर्चा की गई।

बयान के अनुसार, ‘‘जेडब्ल्यूजीटीआई में चर्चा के प्रमुख बिंदुओं में सीईओ फोरम की बहाली, निवेश सहयोग, कृषि उत्पादों के संबंध में बाजार पहुंच के मुद्दे, भारतीय ‘फार्माकोपिया’ की मान्यता, स्थानीय मुद्रा में लेनदेन, त्वरित भुगतान प्रणाली/एकीकृत भुगतान संबद्ध प्रणाली शामिल रहे।’’

दक्षिण अफ्रीका, अफ्रीकी क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। वित्त वर्ष 2023-24 में दोनों देशों के बीच व्यापार 19.25 अरब डॉलर रहा था।

भारतीय कंपनियों ने अप्रैल 2000 से सितंबर 2024 तक दक्षिण अफ्रीका में 1.3 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है। ये निवेश औषधि, सूचना प्रौद्योगिकी, मोटर वाहन, बैंकिंग और खनन जैसे विविध क्षेत्रों में किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी