Australia vs India: सिराज को समय से पहले जश्न मनाने से रोके भारत... पूर्व ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर का मानना ​​है कि मोहम्मद सिराज में अंपायर के फैसले का इंतजार किए बिना समय से पहले विकेट लेने का जश्न मनाने की प्रवृत्ति है और भारतीय टीम में उनके सीनियर साथियों को इस मुद्दे पर इस तेज गेंदबाज से बात करनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करना बुरा लगता है.

Mohammed Siraj (Photo: BCCI)

एडिलेड, 10 दिसंबर: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर का मानना ​​है कि मोहम्मद सिराज में अंपायर के फैसले का इंतजार किए बिना समय से पहले विकेट लेने का जश्न मनाने की प्रवृत्ति है और भारतीय टीम में उनके सीनियर साथियों को इस मुद्दे पर इस तेज गेंदबाज से बात करनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करना बुरा लगता है. यह भी पढें: Video: एडिलेड टेस्ट के बाद ऋषभ पंत एक छोटे बच्चे के साथ खेलते हुए आए नजर, वीडियो हुआ वायरल

टेलर ने कहा कि सिराज को जब लगता है कि उन्होंने बल्लेबाज को आउट कर दिया है तो वह अंपायर का फैसला आने से पहले ही जश्न मनाने के लिए अपने साथियों की तरफ दौड़ पड़ते हैं. टेलर ने नाइन न्यूज़ से कहा,‘‘जहां तक मोहम्मद सिराज का सवाल है तो मैं चाहूंगा कि उनकी टीम के सीनियर साथी उनसे बात करें. ट्रैविस हेड के साथ जो हुआ उसके बारे में इतना नहीं, बल्कि इस चीज को लेकर उनसे बात की जानी चाहिए कि जब उन्हें लगता है कि उन्होंने बल्लेबाज को आउट कर दिया है तो वह अंपायर का फैसला देखने के लिए पलटते नहीं है और जश्न मनाना शुरू कर देते हैं. मुझे लगता है कि यह उनके और खेल के लिए अच्छा नजारा नहीं होता है.’’

उन्होंने कहा,‘‘मुझे उसका जोश पसंद है, मुझे उसका प्रतिस्पर्धी स्वभाव पसंद है, मुझे यह तथ्य पसंद है कि हमारे पास वास्तव में एक अच्छी श्रृंखला चल रही है, लेकिन खेल का सम्मान भी है जिसे बनाए रखने की जरूरत है. मुझे लगता है कि सीनियर साथियों के साथ बात करने से उसे इस चीज को समझने में मदद मिलेगी.’’

एडिलेड में गुलाबी गेंद से खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में हेड से संक्षिप्त बहस करने के बाद सिराज चर्चा का विषय बन गए हैं. ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 10 विकेट से जीतकर पांच मैच की श्रृंखला 1–1 से बराबर की. सिराज पर इसके लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगा.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज साइमन कैटिच का मानना है कि सिराज के दिमाग ने कुछ देर के लिए काम नहीं किया और इस भारतीय तेज गेंदबाज को बाद में इसका पछतावा भी हुआ. कैटिच ने एसईएन रेडियो से कहा, ‘‘यह शर्मनाक है कि सिराज ने तब दिमाग से काम नहीं लिया. खेल में इस तरह के व्यवहार की कोई जरूरत नहीं है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs WI 3rd ODI Match: तीसरे वनडे से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, CSK के स्टार तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की टीम इंडिया में एंट्री, प्लेइंग XI में बदलाव तय

IND vs WI 3rd ODI Match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे कब खेला जाएगा? जानें यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज को मिलेगा मौका या नहीं

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट