देश की खबरें | यथास्थिति बहाल होने तक भारत को सीमा पर एक इंच भी पीछे नहीं हटना चाहिए : अधीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को कहा कि लद्दाख में चीनी सेना ने उन तर्कों को साबित कर दिया कि एलएसी के भारतीय हिस्से में घुसपैठ हुई। उन्होंने जोर दिया कि सीमा पर यथास्थिति बहाल होने तक ‘‘हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे।’’

कोलकाता, सात जुलाई लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को कहा कि लद्दाख में चीनी सेना ने उन तर्कों को साबित कर दिया कि एलएसी के भारतीय हिस्से में घुसपैठ हुई। उन्होंने जोर दिया कि सीमा पर यथास्थिति बहाल होने तक ‘‘हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने इससे पहले कहा था कि मोदी सरकार को स्पष्ट बताना चाहिए कि क्या चीनी सेनाओं ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की ।

यह भी पढ़े | कोरोना के पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 1346 मरीज पाए गए: 7 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

चौधरी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारतीय सेना की तरह चीनी सेना हिमालय पर्वत के दुर्गम, कठिन हालात और गलन भरे मौसम की आदी नहीं है। शायद इसी वजह से चीनी सेना पीछे हट गयी। इससे हमारे तर्क की फिर से पुष्टि हुई है कि हमारे क्षेत्र में भारी घुसपैठ हुई। ’’

उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘चूंकि उनके पास और कोई चारा नहीं है इसलिए वे कब्जे वाले दूसरे रणनीतिक क्षेत्र से भी पीछे जाना चाहेंगे। यथास्थिति बहाल होने तक हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे।’’

यह भी पढ़े | कानपुर पुलिस हत्याकांड: प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर फिर बोला हमला, प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए सवाल.

पहली बार तनाव कम होने का संकेत तब मिला जब चीनी सेना सोमवार को पूर्वी लद्दाख में गतिरोध वाले कुछ स्थानों से पीछे हटने लगी। सरकारी सूत्रों ने बताया था कि इससे एक दिन पहले एनएसए अजित डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर ‘जल्द’ पीछे हटने को लेकर सहमति बनी थी ।

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि चीनी विशेष प्रतिनिधि एवं विदेश मंत्री वांग ने भारतीय विशेष प्रतिनिधि और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल से फोन पर बात की।

पिछले दिनों गलवान घाटी में हिंसक टकराव में भारत के 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे। चीनी सेना को भी नुकसान हुआ लेकिन उसने हताहतों के बारे में कुछ नहीं बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: LPG कार्गो 'शिवालिक' मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, 46,000 मीट्रिक टन गैस की होगी आपूर्ति

\