विदेश की खबरें | हाल की हिंसा के बाद दक्षिण अफ्रीका के पुनर्निर्माण के प्रयासों में भारत मदद करे: इला गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. महात्मा गांधी की पोती इला गांधी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में हाल में हुई हिंसा के बाद भारत को देश के पुनर्निर्माण के प्रयासों में उसकी मदद करनी चाहिए।

जोहानिसबर्ग, 16 अगस्त महात्मा गांधी की पोती इला गांधी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में हाल में हुई हिंसा के बाद भारत को देश के पुनर्निर्माण के प्रयासों में उसकी मदद करनी चाहिए।

भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऑनलाइन आयोजित एक संगोष्ठी के दौरान भारतीय वाणिज्य दूतावास से एक प्रतिनिधि के रूप में गांधी ने कहा कि डरबन के उत्तर में विशाल भारतीय बस्ती, फीनिक्स में हाल ही में हुई हिंसा, जिसने निवासियों और तीन पड़ोसी अनौपचारिक बसावटों के काले लोगों के बीच तनाव पैदा किया, उसके लिए आपराधिक मंशा वाले लोग जिम्मेदार थे जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

गांधी ने कहा, “लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि पूरा समुदाय या एक पूरा इलाका नस्ली है और इन कुछ घटनाओं के जिम्मेदार हैं। जैसा कि हम शांति स्थापित कर रहे हैं, इन सबसे एक अच्छी बात सामने आई है, वह है लोगों के बीच एकता।”

गांधी ने कहा, “हम सब मिलकर काम कर रहे हैं और देश में शांति कायम करने जा रहे हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि भारत सरकार और भारत के लोग एक बार फिर हमें इस शांति का निर्माण करने और दक्षिण अफ्रीका में आम राष्ट्र बंधन बनाने में मदद करेंगे, जहां हमें लोगों को अलग-अलग पहचानों (नस्ली मूल से) से जानने की आवश्यकता नहीं होगी।”

उन्होंने कहा, “हम सभी दक्षिण अफ्रीका के नागरिक होंगे और इस तरह से पहचाने जाएंगे।”

सात जुलाई को पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा की गिरफ्तारी को लेकर हुई हिंसा के बाद सोशल मीडिया पोस्ट से फीनिक्स की बस्ती और आसपास के इलाकों में दो समुदायों के बीच हिंसा के बाद तनाव उत्पन्न हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baba Saheb Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर जयंती को विचारों के उत्सव के रूप में मनाएं, सीएम फडणवीस की अपील