खेल की खबरें | भारत ने लंच तक चार विकेट पर 223 रन बनाये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान शुभमन गिल (103) की शतकीय पारी के दम पर भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला के चौथे टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ लंच के विश्राम तक चार विकेट पर 223 रन बनाकर अपना संघर्ष जारी रखा।

मैनचेस्टर, 27 जुलाई कप्तान शुभमन गिल (103) की शतकीय पारी के दम पर भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला के चौथे टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ लंच के विश्राम तक चार विकेट पर 223 रन बनाकर अपना संघर्ष जारी रखा।

पहली पारी में 311 रन से पिछड़ने वाली भारतीय टीम अब भी इंग्लैंड से 88 रन पीछे हैं।

लंच के लिए खेल रोके जाते समय वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 21) के साथ रविंद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद थे जिन्होंने अभी खाता नहीं खोला था।

भारत ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 174 रन से करने के बाद रविवार को शुरुआती सत्र में लोकेश राहुल (90) और गिल का विकेट गंवाते हुए 49 रन जोड़े।

  राहुल और गिल के बीच तीसरे विकेट के लिए 188 रन की साझेदारी को इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने तोड़ा।

राहुल के आउट होने के बाद गिल ने धैर्य से बल्लेबाजी की लेकिन लंच से पहले जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बल्ला अड़ाकर विकेटकीपर जैमी स्मिथ को कैच दे बैठे।

राहुल ने 230 गेंद की संयमित पारी में आठ चौके जड़े जबकि गिल ने 238 गेंद की पारी में 12 चौके लगाये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू