खेल की खबरें | निर्णायक मौकों को भुनाया भारत ने, आस्ट्रेलिया चूका : पेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के हाथों टेस्ट श्रृंखला में हार के बावजूद कुछ ‘ अधूरे काम’ पूरे होने तक कप्तान बने रहने के इच्छुक आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने कहा कि भारत ने श्रृंखला में अहम मौकों को भुनाया जबकि आस्ट्रेलिया चूक गया ।

ब्रिसबेन, 19 जनवरी भारत के हाथों टेस्ट श्रृंखला में हार के बावजूद कुछ ‘ अधूरे काम’ पूरे होने तक कप्तान बने रहने के इच्छुक आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने कहा कि भारत ने श्रृंखला में अहम मौकों को भुनाया जबकि आस्ट्रेलिया चूक गया ।

भारतीय युवाओं ने सही समय पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आखिरी टेस्ट तीन विकेट से जीता ।

पेन ने सोनी नेटवर्क द्वारा आयोजित वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ बल्ले, गेंद और फील्डिंग में हमारे पास मैच में आगे जाने का मौका था जो हमने गंवाया । सिडनी में थोड़ा बहुत फील्डिंग में ऐसा हुआ और फिर कल हमारी बल्लेबाजी में ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने अहम मौकों पर विकेट गंवाये और साझेदारी नहीं बना सके । भारत ने हर बार जरूरत के समय विकेट लिया । उन्हें जीत का श्रेय जाता है । उन्होंने निर्णायक पलों में अच्छा प्रदर्शन किया ।’’

उनकी कप्तानी की भले ही आलोचना की जा रही हो लेकिन पेन ने कहा कि वह अभी पद छोड़ना नहीं चाहते ।

उन्होंने कहा ,‘‘ सिडनी में एक दिन मेरा प्रदर्शन खराब रहा । एक खिलाड़ी के कैरियर में ऐसा होता है ।मुझे अभी भी लगता है कि मैं बेहतर प्रदर्शन कर सकता हूं । कुछ अधूरे काम हें जो हमने एक ईकाई के रूप में लक्ष्य तय कर रखे हैं । इसलिये मैं अभी कप्तानी जारी रखना चाहता हूं ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित कई राज्यों में जानें आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड