खेल की खबरें | भारत ने बांग्लादेश का शीर्ष क्रम लड़खड़ाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय गेंदबाजों ने विश्वसनीय शुरुआत करते हुए दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शनिवार को यहां बांग्लादेश को पहले सत्र में चार करारे झटके दिए।

मीरपुर, 24 दिसंबर भारतीय गेंदबाजों ने विश्वसनीय शुरुआत करते हुए दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शनिवार को यहां बांग्लादेश को पहले सत्र में चार करारे झटके दिए।

बांग्लादेश ने लंच तक चार विकेट पर 71 रन बनाए हैं और वह भारत से अभी 16 रन पीछे है। बांग्लादेश ने पहली पारी में 227 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत ने 314 रन बनाकर 87 रन की बढ़त हासिल की थी।

लंच के समय सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन 37 रन पर खेल रहे थे जबकि लिटन दास अभी अपना खाता खोलना है। भारत की तरफ से जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया है।

नजमुल हुसैन शंटो (पांच) आउट होने वाले पहले बल्लेबाज थे जिन्हें अश्विन ने पगबाधा आउट किया। सिराज ने इसके बाद पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले मोमिनुल हक (पांच) को पवेलियन भेजा। वह सिराज की लेंथ का सही अनुमान नहीं लगा पाए और गेंद उनके बल्ले को चूमकर विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में समा गई।

कप्तान शाकिब अल हसन (13) ने उनादकट की गेंद को ड्राइव करने के प्रयास में कवर पर खड़े शुभमन गिल को आसान कैच दिया। यह दूसरा अवसर है जबकि शाकिब लेंथ का सही अनुमान नहीं लगा पाए और कवर में कैच देकर आउट हुए।

उनादकट ने सुबह के सत्र में शानदार गेंदबाजी की तथा उनकी अतिरिक्त उछाल लेती गेंदों के सामने बल्लेबाजों को मुश्किल हुई। जिस अन्य गेंदबाज ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को परेशान किया वह बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल थे जिन्हें पर्याप्त टर्न और उछाल मिल रही थी।

बल्लेबाजों को समझ में नहीं आ रहा था कि उनकी टर्न या सीधी गेंदों को किस तरह से खेलें। मुशफिकुर रहीम (नौ) उनकी एक ऐसे ही गेंद को नहीं समझ पाए और पगबाधा आउट हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\