जरुरी जानकारी | इंडिया रेटिग्स का अनुमान, 2022-23 में 7.6 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय अर्थव्यवस्था अगले वित्त वर्ष 2022-23 में 7.6 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने यह अनुमान लगाया है।

मुंबई, 20 जनवरी भारतीय अर्थव्यवस्था अगले वित्त वर्ष 2022-23 में 7.6 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने यह अनुमान लगाया है।

एजेंसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि लगभग दो साल के अंतराल के बाद देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में अर्थपूर्ण विस्तार होगा। 2022-23 में वास्तविक जीडीपी के 2019-20 (कोविड-पूर्व स्तर) से 9.1 प्रतिशत अधिक रहने का अनुमान है।

इंडिया रेटिंग्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार जीडीपी के रुझान मूल्य से 10.2 प्रतिशत कम रहेगा। ‘‘इस कमी में मुख्य योगदान निजी खपत और निवेश मांग की गिरावट का रहेगा। कुल गिरावट में निजी खपत का हिस्सा 43.4 प्रतिशत और निवेश मांग का हिस्सा 21 प्रतिशत रहेगा।’’

इससे पहले इसी महीने राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने जीडीपी पर अपने पहले अग्रिम अनुमान में कहा था कि 2021-22 में आर्थिक वृद्धि दर 9.2 प्रतिशत रहेगी। इससे पिछले वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था में 7.3 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

इंडिया रेटिंग्स के प्रमुख अर्थशास्त्री और निदेशक लोक वित्त सुनील कुमार सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार और रिजर्व बैंक अर्थव्यवस्था की वृद्धि को समर्थन देंगे।

उन्होंने कहा कि अभी सरकार राजकोषीय मजबूती की हड़बड़ी में नहीं है। इसका आशय है कि 2022-23 में भी राजकोषीय घाटा ऊंचा रहेगा। इससे वृद्धि को समर्थन मिलेगा।

एजेंसी का अनुमान है कि 2022-23 में राजकोषीय घाटा 5.8 प्रतिशत से छह प्रतिशत के बीच रहेगा।

सिन्हा ने कहा कि मुद्रास्फीति का रुझान अभी ऊपर की ओर है और अर्थव्यवस्था का पुनरुद्धार सुस्त है। ऐसे में निकट भविष्य में केंद्रीय बैंक नीतिगत दरों में वृद्धि से बचेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड