जरुरी जानकारी | भारत ने डब्ल्यूटीओ के विवाद निपटान निकाय में सुधार पर प्रस्ताव रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत, दक्षिण अफ्रीका और मिस्र ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के विवाद निपटान निकाय में प्रस्तावित सुधारों को लेकर चल रही चर्चा के संबंध में एक प्रस्ताव पेश किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 नवंबर भारत, दक्षिण अफ्रीका और मिस्र ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के विवाद निपटान निकाय में प्रस्तावित सुधारों को लेकर चल रही चर्चा के संबंध में एक प्रस्ताव पेश किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिनेवा में इस निकाय की एक बैठक के दौरान 'डब्ल्यूटीओ विवाद निपटान प्रणाली के सुधार पर विचार' शीर्षक वाले इस प्रस्ताव को पेश किया गया।

जिनेवा स्थित इस अधिकारी ने प्रस्ताव का ब्योरा न देते कहा, "बैठक में भारत ने मिस्र और दक्षिण अफ्रीका के साथ मिलकर संयुक्त रूप से इस प्रस्ताव को रखा।"

इस प्रस्ताव को 24 नवंबर को डब्ल्यूटीओ के सदस्य देशों के बीच प्रसारित किया गया था।

डब्ल्यूटीओ के विवाद निपटान निकाय में सुधार पर प्रस्ताव लाना इस लिहाज से अहम है कि भारत इस सुधार के लिए डब्ल्यूटीओ सदस्यों के बीच औपचारिक वार्ता शुरू करने की वकालत कर रहा है। इसकी वजह यह है कि इस समय चल रही अनौपचारिक चर्चा कई देशों के लिए वार्ता में शामिल होने को लेकर गतिरोध पैदा कर रही है।

विवाद निपटान निकाय (डीएसबी) 164 सदस्यीय डब्ल्यूटीओ के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह वैश्विक निर्यात और आयात-संबंधी नियमों की निगरानी के अलावा सदस्य देशों के बीच पैदा होने वाले व्यापार विवादों पर निर्णय लेता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now