विदेश की खबरें | भारत-पाकिस्तान तनाव : पाकिस्तान ने कहा, उसे सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने का अधिकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत के साथ तनाव बढ़ने पर उसे उचित समय पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक बुलाने का अधिकार है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

संयुक्त राष्ट्र, दो मई पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत के साथ तनाव बढ़ने पर उसे उचित समय पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक बुलाने का अधिकार है।

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि असीम इफ्तिखार अहमद ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम देख रहे हैं कि यह सब कुछ जम्मू-कश्मीर की स्थिति की पृष्ठभूमि में हो रहा है।’’

अहमद ने एक सवाल के जवाब में यह बात कही, जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने की योजना बना रहा है।

पाकिस्तान वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का एक अस्थायी सदस्य है और जुलाई में 15 देशों वाली संयुक्त राष्ट्र संस्था की अध्यक्षता करेगा।

अहमद ने कहा, ‘‘यहां स्पष्ट है कि यह एक घटना थी, लेकिन अब जो स्थिति उत्पन्न हो गई है, वह क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए वास्तविक खतरा है। और हमारा मानना ​​है कि सुरक्षा परिषद को वास्तव में यह अधिकार प्राप्त है, तथा पाकिस्तान समेत परिषद के किसी भी सदस्य के लिए सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाना, चर्चा का अनुरोध करना तथा इस गंभीर स्थिति पर विचार करना पूरी तरह से वैध होगा। ’’

अहमद ने कहा, ‘‘हमने परिषद के सदस्यों के साथ इस पर चर्चा की है। हमने पिछले महीने के अध्यक्ष और इस महीने के अध्यक्ष के साथ इस पर चर्चा की है। हम स्थिति पर बहुत बारीकी से नजर रख रहे हैं और हमें उचित लगने पर बैठक बुलाने का अधिकार है।’’

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी, जिसके परिणामस्वरूप दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\