विदेश की खबरें | ‘सभी सौदे रद्द करने’ की धमकी देकर भारत-पाक युद्ध को रुकवाया: ट्रंप का दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अपने उस दावे को फिर दोहराया कि उन्होंने अपने प्रशासन के अधिकारियों को भारत और पाकिस्तान के साथ हुए ‘सभी सौदे रद्द करने’ के लिए कहकर दोनों देशों के बीच युद्ध रुकवाया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, 27 जून अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अपने उस दावे को फिर दोहराया कि उन्होंने अपने प्रशासन के अधिकारियों को भारत और पाकिस्तान के साथ हुए ‘सभी सौदे रद्द करने’ के लिए कहकर दोनों देशों के बीच युद्ध रुकवाया था।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘ हमने भारत और पाकिस्तान के साथ कुछ बेहतरीन काम किए। शायद यह परमाणु हमले की दिशा में बढ़ रहा था। हमने बहुत काम किया। मुझे नहीं पता कि क्या कभी कोई ऐसा राष्ट्रपति हुआ है जिसने इससे ज़्यादा काम किया हो।’’

ट्रंप ने एक बार फिर अपना दावा दोहराया कि उन्होंने दोनों देशों से कहा था कि दिल्ली और इस्लामाबाद के साथ अमेरिका "व्यापार" नहीं करेगा और इस तरह से उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया था। उनके अनुसार यह परमाणु हमले में बदल सकता था।

ट्रंप ने कहा, "सर्बिया, कोसोवो में बहुत बड़ा युद्ध होने वाला था। मैंने कहा कि आप भी युद्ध करें, अमेरिका के साथ कोई व्यापार नहीं होगा।... यही भारत और पाकिस्तान के साथ हुआ। मैं उन दोनों के साथ बातचीत कर रहा था और मैंने (वित्त मंत्री) स्कॉट (बेसेंट) से कहा, मैंने (वाणिज्य मंत्री) हॉवर्ड (लुटनिक) से कहा कि भारत और पाकिस्तान के साथ सभी सौदे रद्द कर दें। वे हमारे साथ व्यापार नहीं कर रहे क्योंकि वे युद्ध कर रहे हैं।’’

ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों ने ‘‘ हमें कॉल किया और कहा कि 'हम क्या करें?' मैंने कहा, 'देखिए आप अमेरिका के साथ व्यापार करना चाहते हैं। यह बहुत बढ़िया है, लेकिन आप एक दूसरे पर परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करना चाहते हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे।’’

ट्रंप ने कहा कि और वे दोनों सहमत हुए दोनों के पास अच्छे नेता हैं, इसलिए हमने बहुत कुछ किया।

उन्होंने कहा कि ‘‘ भारत जैसे कुछ बड़े देश के साथ मुझे लगता है कि हम एक समझौते पर पहुंचने जा रहे हैं, जिसके तहत हमें वहां जाकर व्यापार करने का अधिकार होगा। अभी यह प्रतिबंधित है। आप वहां जा नहीं जा सकते। आप इसके बारे में सोच भी नहीं सकते। हम पूरी तरह से व्यापार अवरोध को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

ट्रंप ने चीन के साथ भी व्यापार होने की बात कही।

ट्रंप ने कई बार दोहराया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई बंद कराने में मदद की है।

हालाकि, भारत लगातार यह कहता रहा है कि पाकिस्तान के साथ संघर्ष समाप्त करने पर सहमति दोनों सेनाओं के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच सीधी बातचीत के बाद बनी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

IND vs NZ 3rd ODI 2026, Indore Weather, Rain Forecast: इंदौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

India vs New Zealand 3rd ODI Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स महिला ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के सामने रखा 167 रनों का टारगेट, शैफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\