खेल की खबरें | भारत 326 रन पर आउट, पहली पारी में 131 रन की बढ़त ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंजिक्य रहाणे की आकर्षक शतकीय पारी का रन आउट के साथ निराशाजनक अंत होने से आस्ट्रेलिया को वापसी का मौका मिला लेकिन इसके बावजूद भारत दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन सोमवार को यहां अपनी पहली पारी में 326 रन बनाकर 131 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करने में सफल रहा।

मेलबर्न, 28 दिसंबर अंजिक्य रहाणे की आकर्षक शतकीय पारी का रन आउट के साथ निराशाजनक अंत होने से आस्ट्रेलिया को वापसी का मौका मिला लेकिन इसके बावजूद भारत दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन सोमवार को यहां अपनी पहली पारी में 326 रन बनाकर 131 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करने में सफल रहा।

आस्ट्रेलिया की पहली पारी के 195 रन के जवाब में भारतीय पारी तीसरे दिन लंच से ठीक पहले समाप्त हुई। भारत ने सुबह पांच विकेट पर 277 रन से आगे खेलना शुरू किया और इस तरह से तीसरे दिन पहले सत्र में केवल 49 रन जोड़े और इस बीच अपने बाकी बचे पांचों विकेट गंवाये।

रहाणे ने 112 रन बनाये जबकि रविंद्र जडेजा ने 57 रन की पारी खेली जो उनका टेस्ट क्रिकेट में 15वां अर्धशतक है। इन दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिये 121 रन की साझेदारी की।

रहाणे की शानदार पारी का अंत रन आउट होने से हुआ। वह टेस्ट मैचों में पहली बार रन आउट हुए। उन्होंने 223 गेंदें खेली तथा 12 चौके लगाये।

जडेजा उन्हें रन लेने के लिये आवाज लगायी थी जबकि तब रन लेना खतरे से खाली नहीं था और आखिर में भारतीय कप्तान को पवेलियन लौटना पड़ा। जडेजा तब अर्धशतक से एक रन दूर थे। उन्होंने शार्ट कवर पर शॉट खेला और एक रन के लिये दौड़ पड़े। रहाणे ने उन्हें वापस नहीं भेजा और रन के लिये दौड़ पड़े पर समय पर क्रीज पर नहीं पहुंच पाये।

जडेजा ने हालांकि अपनी भूमिका बखूबी निभायी जबकि आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने उनकी शार्ट पिच गेंदों से कड़ी परीक्षा ली। उन्होंने अर्धशतक पूरा करने के बाद अपने चिर परिचित अंदाज में तलवार की तरह बल्ला घुमाया। इसके बाद मिशेल स्टार्क (26 रन देकर तीन विकेट) की एक शार्ट पिच गेंद पर पुल करके उन्होंने डीप मिडविकेट पर कैच दिया।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) की पिच तीसरे दिन खतरनाथ नहीं दिख रही थी तथा आस्ट्रेलियाई गेंदबाज रहाणे और जडेजा के सामने कोई चुनौती पेश नहीं कर पाये थे। आस्ट्रेलिया को विकेट की सख्त जरूरत थी और ऐसे में रहाणे के आउट होने से उसने राहत की सांस ली।

भारत के निचले क्रम के अन्य बल्लेबाज संघर्ष नहीं कर पाये। रविचंद्रन अश्विन ने 14 रन बनाये। नाथन लियोन (72 रन देकर तीन) और जोश हेजलवुड (47 रन देकर एक) ने भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों को समेटने में देर नहीं लगायी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू