जरुरी जानकारी | भारत को वृहद-आर्थिक स्थिरता के साथ संतुलित वृद्धि की जरूरत: कोटक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक अर्थव्यवस्था के समक्ष आने वाली चुनौतियों के बीच भारत को वृहद-आर्थिक स्थिरता बनाए रखते हुए संतुलित वृद्धि की आकांक्षा करनी चाहिए।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई वैश्विक अर्थव्यवस्था के समक्ष आने वाली चुनौतियों के बीच भारत को वृहद-आर्थिक स्थिरता बनाए रखते हुए संतुलित वृद्धि की आकांक्षा करनी चाहिए।

कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक उदय कोटक ने बुधवार को यह बात कही।

कोटक ने शेयरधारकों को एक संदेश में कहा कि भारत की वृद्धि गाथा बुनियादी रूप से मजबूत है।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी रणनीति का मूल उसके क्रियान्वयन में निहित है, और एक कच्ची सड़क पर चलते समय, सतर्कता की भावना के साथ उत्साह को काबू में रखने की जरूरत होती है।’’

उन्होंने वार्षिक रिपोर्ट में कहा, ‘‘वैश्विक अर्थव्यवस्था में नकदी, भू-राजनीतिक परिदृश्य और मुद्रास्फीति की स्थिति को देखते हुए आने वाले कुछ महीनों में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।’’

कोटक ने कहा कि भारत को वृहद-आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के साथ संतुलित वृद्धि की आकांक्षा रखनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राजकोषीय घाटे, चालू खाते और मौद्रिक नीति पर विवेकपूर्ण निर्णय जरूरी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी