खेल की खबरें | रोहित की अर्धशतकीय पारी से भारत ने खडा किया चुनौतीपूर्ण स्कोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान रोहित शर्मा की 64 रन की पारी के बाद आखिरी ओवरों में दिनेश कार्तिक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला के शुरूआती टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शुक्रवार को यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 190 रन बनाये।

तारोबा, 29 जुलाई कप्तान रोहित शर्मा की 64 रन की पारी के बाद आखिरी ओवरों में दिनेश कार्तिक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला के शुरूआती टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शुक्रवार को यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 190 रन बनाये।

रोहित ने 44 गेंद की पारी में सात चौके और दो छक्के जड़े तो वही कार्तिक ने 19 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और दो छक्के की मदद से 41 रन बनाये।

रोहित इस दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक बार फिर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल दो दिन पहले ही इस प्रारूप में रोहित की जगह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे।

मैच से पहले दोनों के बीच दोनों के बीच 21 रन का फासला था लेकिन भारतीय कप्तान ने बड़ी पारी खेल यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। टी20 अंतरराष्ट्रीय में गुप्टिल के नाम 3399 रन है जबकि रोहित के नाम अब 3443 रन हो गये है।

इस मैदान पर यह पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय है जिसमें भारतीय टीम एक बार फिर नयी सलामी जोड़ी के साथ मैदान पर उतरी। रोहित ने सूर्यकुमार यादव (24) के साथ पारी का आगाज कर सब को चौका दिया। दोनों ने शुरुआती 4.4 ओवर में 44 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलायी।

सूर्यकुमार यादव ने शुरुआती ओवर में ओबेद मैकॉय के खिलाफ चौका लगाकर खाता खोला तो वही रोहित ने दूसरे ओवर में होल्डर का स्वागत छक्के से किया।

तीसरे ओवर में स्पिनर अकील हुसैन की पहली ही गेंद पर काइल मायर्स ने सूर्यकुमार का कैच टपका दिया। सूर्यकुमार ने इसके बाद पदार्पण कर रहे अल्जारी जोसेफ के ओवर में छक्का और चौका लगाया लेकिन हुसैन की गेंद पर होल्डर को कैच थमा बैठे।

उन्होंने ने 16 गेंद की पारी में तीन चौके और एक छक्का जड़ा।

अगले ओवर में श्रेयस अय्यर खाता खोले बगैर मैकॉय की गेंद पर हुसैन को कैच थमा कर पवेलियन लौट गये। रोहित एक छोर पर डटे रहे लेकिन दूसरे छोर से शानदार लय में चल रहे ऋषभ पंत (14 रन) हार्दिक पंड्या (एक रन) जल्दी पवेलियन लौट गये।

रोहित ने 12वें ओवर में जोसेफ के खिलाफ दूसरी और तीसरी गेंदों पर लगातार चौके जड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का अपना 27वां अर्धशतक और टीम के रनों का सैकड़ा पूरा किया।

उन्होंने 14वें ओवर में ओडिन स्मिथ के खिलाफ दो चौके जड़े लेकिन 15वें ओवर में होल्डर की गेंद पर शिमरोन हेटमायर को कैच थमा बैठे। अगले ओवर में रविन्द्र जडेजा (16 रन)  भी आउट हो गये। वह जोसेफ का दूसरा शिकार बने।

वेस्टइंडीज के 17वां और 18वां ओवर किफायती रही लेकिन कार्तिक और रविचंद्रन अश्विन ने 19वें ओवर में एक-एक छक्का लगाकर 21 रन बटोरे। कार्तिक ने इसके बाद आखिरी ओवर में मैकॉय के खिलाफ छक्का और दो चौके लगाकर 15 रन बटोरे और टीम के स्कोर को 190 तक पहुंचाया।

दोनों ने सातवें विकेट के लिए 52 रन की अटूट साझेदारी की।

वेस्टइंडीज के लिए जोसेफ ने दो जबकि मैकॉय, होल्डर, हुसैन और कीमो पॉल ने एक-एक विकेट लिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\