खेल की खबरें | कांस्य पदक के मुकाबले में लेबनान से 0 . 1 से हारा भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सेंटर बैक ए कासिम अल जेन के 77वें मिनट में किये गए गोल की मदद से लेबनान ने किंग्स कप फुटबॉल में तीसरे स्थान के मैच में भारत को 1 . 0 से हरा दिया ।

चियांग मई (थाईलैंड), 10 सितंबर सेंटर बैक ए कासिम अल जेन के 77वें मिनट में किये गए गोल की मदद से लेबनान ने किंग्स कप फुटबॉल में तीसरे स्थान के मैच में भारत को 1 . 0 से हरा दिया ।

भुवनेश्वर और बेंगलुरू में पिछले दो मुकाबलों में भारत ने लेबनान को हराया था लेकिन इस बार जीत की हैट्रिक नहीं लगा सका ।

भारतीय खिलाड़ियों ने विरोधी डिफेंस पर लगातार हमले बोले लेकिन गोल नहीं कर सके । पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद अल जेन ने 77वें मिनट में यह गोल दागा जिसकी मदद से उनकी टीम ने कांस्य पदक जीता । भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने पहले हेडर पर गोल बचाया लेकिन रिबाउंड पर लेबनान ने बढत बना ली ।

चार साल पहले कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम बैरंग लौटेगी ।

इससे पहले विवादास्पद पेनल्टी पर सेमीफाइनल में भारत को इराक के हाथों पेनल्टी शूटआउट में 4 . 5 से पराजय झेलनी पड़ी थी ।

भारत के लिये मनवीर सिंह और लालियांजुआला छांगटे ने मौके बनाये लेकिन कई बार गेंद बार के ऊपर से चली गई तो कई बार निशाना चूक गई ।

दूसरे हाफ में भारत के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने सारे दाव और संयोजन आजमा लिये लेकिन गोल नहीं हो सका । स्टिमक ने पांच बदलाव किये लेकिन ब्रेंडन फर्नांडिस से लेकर राहुल केपी तक कोई गोल नहीं कर सका ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी