खेल की खबरें | भारत बिली चीन किंग कप में चीन से हारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत को बिली जीन किंग कप (बीजेकेसी) टेनिस टूर्नामेंट के एशिया/ओसियाना ग्रुप एक के अपने तीसरे मुकाबले में चीन के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा जिससे टीम तीसरे स्थान पर खिसक गई।

ताशकंद, 13 अप्रैल भारत को बिली जीन किंग कप (बीजेकेसी) टेनिस टूर्नामेंट के एशिया/ओसियाना ग्रुप एक के अपने तीसरे मुकाबले में चीन के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा जिससे टीम तीसरे स्थान पर खिसक गई।

मुकाबले के पहले एकल मैच में भारत की रुतुजा भोसले को चीन की शिन्यु जियांग के खिलाफ सीधे सेट में 3-6 5-7 से हार का सामना करना पड़ा।

अनुभवी अंकिता रैना भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई और दूसरे एकल मैच में युई युआन से 5-7 1-6 से हार गई जिससे चीन ने 2-0 की विजयी बढ़त बना ली।

मुकाबला जीतने के बाद शिन्यु जियांग और झाओशियान यैंग की चीन की युगल जोड़ी ने श्रीवल्ली रष्मिका भामिदिपति और वैदेही चौधरी को एकतरफा मैच में 6-0 6-1 से हराकर अपनी टीम की 3-0 से जीत सुनिश्चित की।

इस हार के साथ भारत अपने तीनों मुकाबले जीतने वाले जापान और चीन के बाद ग्रुप में तीसरे स्थान पर खिसक गया है।

भारत ने शुरुआती दो मैच में थाईलैंड और मेजबान उज्बेकिस्तान को हराया था।

प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीम प्ले ऑफ चरण में जगह बनाएंगी। पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीम ग्रुप दो में खिसक जाएंगी।

तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम ग्रुप एक में बरकरार रहेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SA 3rd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Namibia vs South Africa, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड