जरुरी जानकारी | भारत में कई क्षेत्रों में वैश्विक आपूर्तिकर्ता बनने की संभावला : गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत में कई क्षेत्रों में वैश्विक खिलाड़ी बनने की क्षमता है, लेकिन इसके लिए उसे अपनी विनिर्माण गतिविधियों का स्तर बढ़ाने की जरूरत है।

कोलकाता, तीन अक्टूबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत में कई क्षेत्रों में वैश्विक खिलाड़ी बनने की क्षमता है, लेकिन इसके लिए उसे अपनी विनिर्माण गतिविधियों का स्तर बढ़ाने की जरूरत है।

एक्जिम बैंक द्वारा आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए गाोयल ने शनिवार को कहा कि वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी बनने की क्षमता रखने वाले क्षेत्रों की पहचान करने की जरूरत है।

यह भी पढ़े | Gandhi Jayanti 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रभावित मोदी सरकार.

गोयल ने कहा, ‘‘निर्यात के उत्पादों या घरेलू क्षेत्र के सामान का अलग करने की जरूरत नहीं है। हमें गुणवत्ता, बेहतर प्रौद्योगिकी और स्तर की जरूरत है। हालांकि, इसके लिए किसी समय समर्थन की भी जरूरत हो सकती है।’’

मंत्री ने कहा कि यदि उत्पाद अच्छे और प्रतिस्पर्धी कीमत वाले होंगे तो निश्चित रूप से निर्यात होगा। उन्होंने कहा कि उद्योग को यह नहीं समझना चाहिए कि इसका एकमात्र समाधान सब्सिडी है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: मोदी सरकार ने पेंशनभोगियों को दी बड़ी राहत, अब इस काम के लिए नहीं पड़ेगा भटकना.

मुक्त व्यापार करारों (एफटीए) पर गोयल ने कहा कि हमें बड़े बाजारों वाले विकसित देशों के साथ ऐसे करार करने चाहिए, चीन या पेरू जैसे देशों के साथ नहीं।

वेबिनार को संबोधित करते हुए एक्जिम बैंक के प्रबंध निदेशक डेविड रस्क्विन्हा ने कहा कि देश के विनिर्माण और निर्यात क्षेत्रों को वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी बनाने की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें