खेल की खबरें | भारत ने मंगोलिया जीत के साथ इंटरकांटिनेंटल कप अभियान की शुरुआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ने इंटरकॉन्टिनेंटल कप के अपने शुरुआती मुकाबले में शुक्रवार को यहां मंगोलिया पर 2-0 की प्रभावशाली जीत दर्ज की।

भुवनेश्वर, नौ जून भारत ने इंटरकॉन्टिनेंटल कप के अपने शुरुआती मुकाबले में शुक्रवार को यहां मंगोलिया पर 2-0 की प्रभावशाली जीत दर्ज की।

सहल अब्दुल समद और लल्लिंजुआला छांगटे ने क्रमशः दूसरे और 14वें मिनट में गोल किया जिससे रैंकिंग में 101वें स्थान पर काबिज भारत ने 183वें रैंकिंग की टीम टीम को शिकस्त दी।

साल 2018 में चैम्पियन बने भारत ने मैच के अधिकांश समय पर अपना दबदबा बनाये रखा और गोल करने के कई मौके बनाये।

भारतीय टीम दूसरे हाफ में कई मौके मिलने के बाद भी गोल करने में विफल रही जो मुख्य कोच इगोर स्टिमक के लिए चिंता का सबब होगा।

टीम के कप्तान और करिश्माई खिलाड़ी सुनील छेत्री और लालेंगमाविया राल्ते लय में नहीं दिखे। छेत्री की जगह 71वें मिनट पर रहीम अली तो वही राल्ते की जगह जैक्सन सिंह मैदान पर उतरे।

मिडफिल्डर अनिरुद्ध थापा ने दूसरे मिनट में ही पेनल्टी बॉक्स के सामने से गोल पोस्ट की तरफ गेंद पर प्रहार किया मंगोलिया के गोलकीपर के हाथ से गेंद छटक गयी और सहल ने मौके को भुनाने में कोई गलती नहीं की।

थापा ने इसके बाद 14वें मिनट में एक और मौका बनाया। उनके प्रहार पर संदेश झिंगन ने हेडर लगाया और गेंद मंगोलिया के रक्षापंक्ति के खिलाड़ी को छकाते हुए छांगते के पास गये जिन्होंने इसे गोल में बदल दिया।

  भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में भी अपना दबदबा बनाये रखा लेकिन टीम गोल करने में विफल रही रही। इसी तरह रोहित कुमार बेहद करीब से गोल करने से चूक गये। उन्होंने 83वें मिनट में थापा के क्रास पर हेडर से गेंद को गोल पोस्ट की ओर धकेला लेकिन गेंद गोलकीपर के हाथों से लगकर बाहर निकल गयी।

भारत अपने दूसरे राउंड रोबिन मैच में सोमवार को वनुआतु का सामना करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\