देश की खबरें | कंबोडिया के साथ रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने का इच्छुक है भारत: मुर्मू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि कंबोडिया के साथ अपने रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने के साथ ही भारत पर्यटन और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने का भी इच्छुक है।

नयी दिल्ली, 30 मई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि कंबोडिया के साथ अपने रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने के साथ ही भारत पर्यटन और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने का भी इच्छुक है।

मुर्मू ने यहां राष्ट्रपति भवन में कंबोडिया के नरेश नोरोडोम सिहामोनी का स्वागत करते हुए कहा कि भारत और कंबोडिया के बीच व्यापार और निवेश में वृद्धि की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि भारत इस दक्षिण पूर्व एशियाई देश के साथ अपने रक्षा संबंधों को और प्रगाढ़ करने का इच्छुक है।

मुर्मू ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए पर्यटन और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए प्रयास करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

भारत की पहली यात्रा पर आये राजा सिहामोनी का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी यात्रा कंबोडिया द्वारा भारत के साथ अपने संबंधों को दिए जाने वाले महत्व को प्रदर्शित करती है क्योंकि दोनों देश एक समृद्ध और जीवंत संबंध साझा करते हैं।

मुर्मू ने कहा कि भारत जी-20 की अध्यक्षता में ‘ग्लोबल साउथ’ (वैश्विक दक्षिण) के विकासशील देशों के हितों की अगुवाई कर रहा है। उन्होंने इस साल फरवरी में ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ के उद्घाटन सत्र में कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन सेन की भागीदारी की सराहना की।

राष्ट्रपति ने पिछले साल आसियान की अध्यक्षता सफलतापूर्वक पूरी करने के लिए कंबोडिया को बधाई दी।

मुर्मू ने सिहामोनी के सम्मान में भोज का भी आयोजन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\