देश की खबरें | पूर्वी हिन्द महासागर में बहुपक्षीय नौसैन्य अभ्यास में शामिल हुआ भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और क्वाड के तीन अन्य सदस्य देश पूर्वी हिन्द महासागर में सोमवार को फ्रांस के साथ तीन दिवसीय एक बड़े नौसैन्य अभ्यास में शामिल हो गए जिससे क्षेत्र में इन देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक सहयोग का पता चलता है।

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल भारत और क्वाड के तीन अन्य सदस्य देश पूर्वी हिन्द महासागर में सोमवार को फ्रांस के साथ तीन दिवसीय एक बड़े नौसैन्य अभ्यास में शामिल हो गए जिससे क्षेत्र में इन देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक सहयोग का पता चलता है।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय पोत ‘सतपुड़ा’ और ‘किल्तान’ लंबी दूरी तक नजर रखनेवाले समुद्री गश्त विमान ‘पी-8 आई’ के साथ बहुपक्षीय अभ्यास ‘ला पेराउसे’ में भागीदारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस अभ्यास के दौरान भारतीय नौसेना का विमान और पोत फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका की नौसेनाओं के विमान और पोतों के साथ अभ्यास करेंगे।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मढवाल ने कहा कि अभ्यास में जमीनी युद्ध, हवाई युद्ध और हवाई रक्षा अभ्यासों सहित जटिल एवं आधुनिक नौसैन्य अभ्यास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना की भागीदारी से मित्र नौसेनाओं के साथ समुद्री स्वतंत्रता की सुरक्षा सुनिश्चित करने, मुक्त एवं समावेशी हिन्द-प्रशांत क्षेत्र तथा नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति कटिबद्धता के साझा मूल्यों का पता चलता है।’’

अभ्यास में मेजबान फ्रांस के अतिरिक्त चतुष्कोणीय संगठन ‘क्वाड’ के चारों सदस्य देश शामिल हैं।

भारत ने पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस की नौसेनाओं के साथ अपने सहयोग को विस्तारित किया है।

गत 28 और 29 मार्च को भारत और अमेरिका की नौसेनाओं ने पूर्वी हिन्द महासागर क्षेत्र में दो दिवसीय अभ्यास किया था।

भारत, अमेरिका, जापान तथा ऑस्ट्रेलिया ने मिलकर ‘क्वाड’ संगठन बनाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Bangladesh Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Toss Winner Prediction: एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में कौन बनेगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Bangladesh Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Key Players To Watch Out: एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Pakistan vs Bangladesh Asian Games 2026 1st Semi Final Match Dream11 Prediction: एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम