विदेश की खबरें | ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को निकाल रहा है भारत: दूतावास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ईरान और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष के बीच, भारत ईरान से अपने सभी नागरिकों को निकाल रहा है। यहां भारतीय दूतावास ने शनिवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

तेहरान, 21 जून ईरान और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष के बीच, भारत ईरान से अपने सभी नागरिकों को निकाल रहा है। यहां भारतीय दूतावास ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आपातकालीन संपर्क नंबर और एक टेलीग्राम चैनल का लिंक प्रदान किया।

पोस्ट में कहा गया है, “भारतीय दूतावास ईरान से सभी भारतीय नागरिकों को निकाल रहा है। दूतावास से टेलीग्राम चैनल या आपातकालीन संपर्क नंबरों +989010144557, +989128109115, +989128109109 पर संपर्क किया जा सकता है।”

एक अन्य पोस्ट में, दूतावास ने कहा कि वह नेपाल और श्रीलंका के नागरिकों को भी निकालने का प्रयास कर रहा है।

पोस्ट में कहा गया है कि नेपाल और श्रीलंका की सरकारों के अनुरोध पर इन दोनों देशों के नागरिकों को निकालने के प्रयास भी किए जा रहे हैं

पोस्ट में कहा गया है, “नेपाल और श्रीलंका के नागरिक तत्काल टेलीग्राम चैनल या आपातकालीन संपर्क नंबर +989010144557; +989128109115; +989128109109 पर दूतावास से संपर्क कर सकते हैं।”

भारत ने बुधवार को ईरान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए "ऑपरेशन सिंधु" शुरू करने की घोषणा की, क्योंकि इजराइल के साथ संघर्ष में कमी आने का कोई संकेत नहीं दिख रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, जोश इंग्लिस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

8th Pay Commission Latest News: 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट, फिटमेंट फैक्टर 3.83 करने की मांग, केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 69,000 रुपये होने की उम्मीद

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

ठाणेवासियों को रेल मंत्रालय का बड़ा तोहफा, ठाणे और मुलुंड के बीच बनेगा नया रेलवे स्टेशन, मिली इनिशियल मंजूरी