India America Friendship: अमेरिका ने कहा, भारत अमेरिका के लिए बहुत अहम देश है

भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत अमेरिका के लिए सबसे अहम देश है और उनके बीच का संबंध सदी के सर्वाधिक अहम रिश्तों में से एक हैं।

Eric Garcetti | Photo: ANI

नयी दिल्ली, 2 नवंबर : भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत अमेरिका के लिए सबसे अहम देश है और उनके बीच का संबंध सदी के सर्वाधिक अहम रिश्तों में से एक हैं. गार्सेटी ने दिल्ली में ‘ग्लोबल एनर्जी अलायंस फॉर पीपुल एंड प्लैनेट’ (जीईएपीपी) द्वारा आयोजित ‘द एनर्जी ट्रांजिशन डायलॉग्स’ में यह टिप्पणी की. राजदूत ने कहा, “ मैं इसे निजी तौर पर कहता था लेकिन अब मैं इसे सार्वजनिक रूप से कह सकता हूं, जब (अमेरिकी) राष्ट्रपति ने मुझसे (भारत में राजदूत के) पद पर विचार करने को बोला तो उन्होंने कहा कि भारत मेरे लिए दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण देश है.

मुझे नहीं पता कि क्या किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने कभी ऐसा कहा है. राष्ट्रपति जो बाइडन का वास्तव में यही मतलब था.” गार्सेटी ने कहा कि उनका मानना है कि अमेरिका-भारत का रिश्ता इस सदी का सबसे अहम संबंध है. उन्होंने कहा, “ यह तेज़ी से विकसित होता संबंध है। देखिये कि कैसे हमने अपने इतिहास के अब तक के सबसे अच्छे जी20 में हिस्सा लिया. निःसंदेह भारत ने इसका नेतृत्व किया और आपके अद्भुत नेतृत्व के लिए धन्यवाद.”

कारोबारी अवसरों पर उन्होंने कहा कि भारतीय और अमेरिकी बाजारों में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश के काफी मौके हैं. उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की कंपनियां एक-दूसरे के बाजारों में अवसरों से लाभ उठा सकती हैं. राजदूत ने कहा, “ जब जलवायु की बात आती है, तो हम अमेरिका में भारतीय कंपनियों के लिए अवसर तलाशते हैं” और ऐसा ही अमेरिकी कंपनियों के लिए भारत में भी होता है. उन्होंने कहा कि भारत की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना सौर ऊर्जा से संबंधित इलेक्ट्रोलाइज़र का निर्माण करने वाली कंपनियों को कर लाभ देती हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

\