IND Beat BAN, Asian Games 2023: बांग्लादेश को नौ विकेट से हराकर भारत ने एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट फाइनल में बनाई जगह

खिताब के प्रबल दावेदार भारत ने शुक्रवार को यहां सेमीफाइनल में बांग्लादेश को नौ विकेट से रौंदकर पुरुष क्रिकेट के फाइनल में जगह बनाकर पदक सुनिश्चित किया.

( Photo Credit: X Formerly As Twitter

IND Beat BAN, Asian Games 2023: हांगझोउ, छह अक्टूबर खिताब के प्रबल दावेदार भारत ने शुक्रवार को यहां सेमीफाइनल में बांग्लादेश को नौ विकेट से रौंदकर पुरुष क्रिकेट के फाइनल में जगह बनाकर पदक सुनिश्चित किया. भारतीय कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और गेंदबाजों ने इसे सही साबित करते हुए बांग्लादेश को 20 ओवर में नौ विकेट पर 96 रन के स्कोर पर रोक दिया. भारत ने इसके जवाब में 9.2 ओवर में एक विकेट पर 97 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की. भारतीय टीम पहली बार महाद्वीपीय खेलों की इस स्पर्धा में हिस्सा ले रही है. यह भी पढ़ें: भारत ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में किया क्वालीफाई

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने पहले ओवर में ही यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया जो खाता भी नहीं खोल पाए. कप्तान और सलामी बल्लेबाज गायकवाड़ (26 गेंद में नाबाद 40, चार चौके, तीन छक्के) और तिलक वर्मा (26 गेंद में नाबाद 55, दो चौके, छह छक्के) ने इसके बाद 97 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को आसान जीत दिला दी.

उभरते हुए ऑलराउंडर वर्मा ने सिर्फ 25 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और फिर भावनात्मक जश्न मनाते हुए अपनी शर्ट उठाकर अपने माता-पिता को समर्पित टैटू दिखाया. भारत स्वर्ण पदक के मुकाबले में शनिवार को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेगा.

इससे पहले साई किशोर भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 12 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वाशिंगटन सुंदर ने भी 15 रन देकर दो विकेट हासिल किए. अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई और शाहबाज अहमद को भी एक-एक विकेट मिला.

गायकवाड़ और वर्मा ने छोटे मैदान पर अधिकांश रन बाउंड्री से बटोरे. बांग्लदेश के गेंदबाजों के पास गायकवाड़ और वर्मा का कोई जवाब नहीं था जिन्होंने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया. इससे पहले साई किशोर और वाशिंगटन की अगुआई में भारतीय स्पिनरों ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया.

बांग्लादेश की ओर से परवेज हुसैन इमोन (23), जाकिर अली (नाबद 24) और रकीबुल हसन(14) ही कुछ देकर टिककर खेल पाए. अर्शदीप भारतीय टीम में एकमात्र तेज गेंदबाज थे जबकि शाहबाज को भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिला.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Urvil Patel Smashes Joint-Fastest IPL Fifty: उर्विल पटेल ने रचा इतिहास, CSK vs LSG मैच में जड़ा आईपीएल इतिहास का संयुक्त सबसे तेज अर्धशतक

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से रौंदा, राशिद खान ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड