देश की खबरें | भारत कोविड-19 का टीका बनाने वाली सभी कंपनियों के साथ बातचीत कर रहा है : स्वास्थ्य मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 का टीका उपलब्ध कराने को लेकर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह की सभी घरेलू और विदेशी टीका निर्माताओं के साथ बातचीत चल रही है। एक दिन पहले ही दवा कंपनी फाइजर और बायोएनटेक एसई ने कोरोना वायरस के संभावित टीके के 90 प्रतिशत तक असरदार होने की घोषणा की थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 नवंबर स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 का टीका उपलब्ध कराने को लेकर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह की सभी घरेलू और विदेशी टीका निर्माताओं के साथ बातचीत चल रही है। एक दिन पहले ही दवा कंपनी फाइजर और बायोएनटेक एसई ने कोरोना वायरस के संभावित टीके के 90 प्रतिशत तक असरदार होने की घोषणा की थी।

क्या भारत कोविड-19 टीके के लिए फाइजर के साथ तालमेल करने पर विचार कर रहा है और टीके के लिए विशेष कोल्ड चेन को लेकर आधारभूत संरचना है, इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा, ‘‘कोविड-19 टीका उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह घरेलू और विदेशी निर्माताओं समेत सभी टीका निर्माताओं के साथ बातचीत कर रहा है। ’’

यह भी पढ़े | दिल्ली इंडस्ट्री एसोसिएशन ने औद्योगिक नीति में बदलाव के लिए दिल्ली सरकार को कहा धन्यवाद, उद्योग मंत्री सतेंद्र जैन की मौजूदगी में कहा- नई औद्योगिक नीति से उद्योंगों का होगा विकास.

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जब हम यह वार्ता करेंगे, हम उनके टीके के विकास की स्थिति पर गौर करेंगे। हमें नियामकीय मंजूरी को भी देखना होगा कि कहां पर उन्होंने प्रगति की है। हम इसे रखने के संबंध में व्यवस्था पर भी बात करेंगे कि क्या इस टीके को दो से आठ डिग्री से लेकर शून्य से 50 डिग्री या 90 डिग्री सेल्सियस नीचे रखने की जरूरत होगी तथा टीके को दिए जाने के संबंध में भी बात करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें लगातार बदलाव हो रहा है और नियामकीय मंजूरी मिल जाने पर हम आपके साथ इस बारे में सूचना साझा करेंगे।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: AIMIM के ‘वोट मैनेजमेंट’ से बिहार में बड़े-बड़े धुरंधर पस्त, आंकड़ों से समझे असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी का परफॉरमेंस.

क्या शुरुआत में टीका केवल महानगरों में उपलब्ध होगा क्योंकि केंद्र 2021 के आरंभ से टीकाकरण के लिए तैयारी कर रहा है, इस सवाल पर भूषण ने कहा कि सरकार महानगर और गैर महानगरों के बीच भेदभाव नहीं करती।

उन्होंने स्पष्ट किया, ‘‘टीके के लिए नियामकीय मंजूरी मिल जाने पर हमारी योजना है कि प्राथमिकता वाले सभी आबादी समूहों को यह उपलब्ध हो, इसमें क्षेत्र मायने नहीं रखेगा कि कौन कहां रहता है।’’

फाइजर और बायोएनटेक एसई ने सोमवार को कहा कि उसका टीका कोविड-19 से बचाव में 90 प्रतिशत से ज्यादा असरदार पाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\