जरुरी जानकारी | भारत को आसियान समूह के साथ व्यापार समझौते की समीक्षा पर किसी निष्कर्ष की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत को अक्टूबर में होने वाले आसियान-भारत शिखर सम्मेलन से पहले 10 देशों के आसियान समूह के साथ वस्तुओं के मौजूदा मुक्त व्यापार समझौते की समीक्षा वार्ता पर कोई निष्कर्ष निकलने की उम्मीद है।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई भारत को अक्टूबर में होने वाले आसियान-भारत शिखर सम्मेलन से पहले 10 देशों के आसियान समूह के साथ वस्तुओं के मौजूदा मुक्त व्यापार समझौते की समीक्षा वार्ता पर कोई निष्कर्ष निकलने की उम्मीद है।

वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच 10वें और 11वें दौर की वार्ता क्रमश: अगस्त में राष्ट्रीय राजधानी में और अक्टूबर में मलेशिया में होने की संभावना है।

अग्रवाल ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ हम बातचीत कर रहे हैं। अब तक नौ दौर की वार्ता पूरी हो चुकी है... अब तक प्रगति अनिश्चित रही है, यह वैसी नहीं है जैसी हो सकती थी लेकिन अच्छी बात यह है कि हम कई पहलुओं पर आगे बढ़ रहे हैं, खासकर सीमा शुल्क और व्यापार सुविधा पर..’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा तकनीकी सहयोग और टीबीटी (व्यापार में तकनीकी बाधाएं) सहयोग जैसे मुद्दों पर भी बातचीत आगे बढ़ रही है।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘ हमें उम्मीद है कि अगस्त में और फिर अक्टूबर में मलेशिया में वार्ता होगी। हमें उम्मीद है कि इन दो दौर में इस पर अच्छी प्रगति हासिल कर पाएंगे और अक्टूबर के अंत में होने वाले आसियान-भारत शिखर सम्मेलन तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने का प्रयास करेंगे। प्रयास इसी दिशा में है। देखते हैं हम कितना हासिल कर पाते हैं।’’

समझौते की समीक्षा घरेलू उद्योग की लंबे समय से जारी मांग है और भारत एक बेहतर समझौते की उम्मीद कर रहा है जो द्विपक्षीय व्यापार में मौजूदा विषमताओं को दूर करेगा और व्यापार को अधिक संतुलित और टिकाऊ बनाएगा।

आसियान के 10 सदस्य देश इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपीन, सिंगापुर, थाइलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमा और कंबोडिया हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\