खेल की खबरें | भारत को हराने के लिये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा : सिल्वरवुड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने मंगलवार को कहा कि आस्ट्रेलिया में श्रृंखला में मिली जीत ने दिखा दिया है कि भारत को हराना कठिन होगा और आगामी टेस्ट श्रृंखला में ऐसा करने के लिये आस्ट्रेलिया को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा ।

गॉल, 26 जनवरी इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने मंगलवार को कहा कि आस्ट्रेलिया में श्रृंखला में मिली जीत ने दिखा दिया है कि भारत को हराना कठिन होगा और आगामी टेस्ट श्रृंखला में ऐसा करने के लिये आस्ट्रेलिया को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा ।

फिटनेस समस्याओं के कारण अपने प्रमुख खिलाड़ियों के बिना भी भारत ने आस्ट्रेलिया को 2 . 1 से हराया । एडीलेड में 36 रन पर सिमटने के बाद भारत ने श्रृंखला में शानदार वापसी की ।

सिल्वरवुड ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला से यह तो पता चल गया कि भारत को हराना आसान नहीं होगा । हमारे सामने यह बड़ी चुनौती है ।’’

इंग्लैंड टीम पांच फरवरी से शुरू हो रही श्रृंखला में चार टेस्ट, पांच टी20 और तीन वनडे खेलेगी ।

कोच ने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि हम उन्हें हरा सकते हैं लेकिन मुकाबले काफी करीबी होंगे । हमें पता है कि भारतीय टीम शानदार है, खासकर अपनी धरती पर उसे हराना काफी कठिन है । यह रोमांचक चुनौती होगी । हम भी अच्छे फॉर्म में हैं ।’’

इंग्लैंड ने दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका को 2 . 0 से हराया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\