देश की खबरें | भारत ने कोरोना काल में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया : योगी आदित्‍यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है, जिसने रेवड़ी नहीं बांटी पर कोविड-19 महामारी के दौरान 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मुहैया कराया।

लखनऊ, 17 सितंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है, जिसने रेवड़ी नहीं बांटी पर कोविड-19 महामारी के दौरान 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मुहैया कराया।

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सूचना विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी "कहानी भारत माँ के सच्चे सपूत की" के अवलोकन के उपरांत एक समारोह को संबोधित कर रहे थे ।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि भारत ने रेवड़ी नहीं बांटी, लेकिन जरूरत पड़ने पर कोरोना काल में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन तथा कोविड निरोधक टीकों की 200 करोड़ से अधिक निशुल्क खुराक उपलब्ध कराई।

उन्‍होंने कहा कि सबसे बड़ी आबादी होने के बावजूद भारत कोरोना में डगमगाया नहीं बल्कि धैर्य एवं मजबूती से आगे बढ़ता रहा।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए योगी ने कहा, ''वैश्विक मंच पर भारत के सामर्थ्य की पहचान हुई है, और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत में नया विश्वास जागृत हुआ है। आज वैश्विक समुदाय भी भारत को नजरअंदाज कर कोई निर्णय नहीं कर सकता, यह भारत के सामर्थ्य की कसौटी है।''

उन्‍होंने कहा कि आठ वर्ष में प्रधानमंत्री ने अनेक कार्यक्रम प्रारंभ किये। प्रधानमंत्री स्टार्टअप, स्टैंड अप, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, मुद्रा योजना, किसान सम्मान निधि, कृषि सिंचाई, फसल बीमा, किसान बीमा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम, मातृ वंदना आज देश के सामने हैं।

योगी ने कहा कि समाज के हर तबके को ध्यान में रखकर बनी योजनाएं जनधन से शुरू होकर आयुष्मान भारत तक आमजन को लाभ पहुंचा रही हैं।

मुख्‍यमंत्री ने कहा, ''यह गर्व की बात है कि जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, तो हमने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है, जिसने हम पर लगभग 200 वर्षों तक शासन किया, ब्रिटेन को पछाड़कर भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Palghar Helicopter Emergency Landing: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा टला, तकनीकी खराबी के बाद पालघर के स्कूल ग्राउंड में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग; VIDEO

Bharat Bandh on February 12: भारत बंद का स्कूल, बैंक और परिवहन पर क्या होगा असर? घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी रिपोर्ट

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी आयरलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\