खेल की खबरें | भारत दूसरे टेस्ट में जीत से चार विकेट दूर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जैक क्राउली ने मैच में अपना लगातार दूसरा अर्धशतक बनाया, लेकिन भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को पहले सत्र में इंग्लैंड के पांच महत्वपूर्ण विकेट हासिल कर मैच पर अपना दबदबा कायम कर लिया।

विशाखापत्तनम, 5 फरवरी जैक क्राउली ने मैच में अपना लगातार दूसरा अर्धशतक बनाया, लेकिन भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को पहले सत्र में इंग्लैंड के पांच महत्वपूर्ण विकेट हासिल कर मैच पर अपना दबदबा कायम कर लिया।

जीत के लिए 399 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने लंच तक छह विकेट पर 194 रन बनाये है। कप्तान बेन स्टोक्स बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद है।

इंग्लैंड ने दिन के पहले सत्र में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 127 रन बनाये लेकिन भारतीय स्पिनर लगातार अंतराल पर विकेट चटकाते रहे।

कुलदीप यादव ने क्राउली (73) को आउट किया, जबकि लंच के ठीक पहले जसप्रीत बुमराह ने जॉनी बेयरस्टो (26) को आउट कर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया। इंग्लैंड को जीत के लिए अब 205 रनों की जरूरत है और उसके चार विकेट बचे है।

क्राउली इस मुकाबले में अब तक इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज साबित हुए। कुलदीप की गेंद पर मैदानी अंपायर ने पगबाधा की अपील को नकार दिया था लेकिन कप्तान रोहित शर्मा का  डीआरएस लेने का फैसला सफल रहा।

मैच में भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बुमराह ने दो घंटे के सत्र में जमकर गेंदबाजी की। आम तौर पर चार-पांच ओवर के स्पैल डालने वाले बुमराह ने अपने शुरुआती स्पैल में ज्यादा ओवर डाले और फिर गेंदबाजी में वापसी पर बेयरस्टो को पगबाधा किया।

पिच से गेंद को असामान्य उछाल मिल रही है लेकिन यह बल्लेबाजी के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं है।

क्राउली ने अपनी पारी में धैर्य और आक्रमण का शानदार मिश्रण दिखाया तो वही जो रूट (16) और ओली पोप (23) को आक्रामक रूख अख्तियार करने का खामियाजा भुगतना पड़ा।

रूट हालांकि अपने प्रयास से ज्यादा निराश होंगे क्योंकि उन्होंने क्रीज से आगे निकलकर गेंद की पिच तक पहुंचे बिना ही हवाई शॉट खेला और शॉर्ट थर्ड मैन पर कैच दे बैठे। अश्विन का टेस्ट में यह 499 वां विकेट है ।

अक्षर ने इससे पहले रेहान अहमद (23) को पगबाधा किया जबकि अश्विन की गेंद में रोहित ने स्लिप में पोप का शानदार कैच लपका।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Toss Winner Prediction: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\