देश की खबरें | भारत पहली प्राथमिकता, उम्मीद करता हूं 2020 में आईपीएल का आयोजन होगा: गांगुली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली की ‘पहली प्राथमिकता’ भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन है और उन्हें उम्मीद है कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से जुड़ी चिंता के बावजूद 2020 में इस लुभावनी टी20 लीग का आयोजन होगा।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली की ‘पहली प्राथमिकता’ भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन है और उन्हें उम्मीद है कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से जुड़ी चिंता के बावजूद 2020 में इस लुभावनी टी20 लीग का आयोजन होगा।

बेहद लोकप्रिय टी20 लीग आईपीएल का आयोजन 29 मार्च से होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

यह भी पढ़े | झारखंडः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद को किया होम क्वॉरेंटाइन, कोरोना पॉजिटिव मंत्री और विधायक से की थी मुलाकात.

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि क्रिकेट का सामान्य स्थिति में लौटना महत्वपूर्ण है और आईपीएल को लेकर कोई भी फैसला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के टी20 विश्व कप के भविष्य पर फैसला करने के बाद किया जाएगा। विश्व कप का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में आस्ट्रेलिया में होना है।

गांगुली ने इंडिया टुडे के शो ‘इंस्पिरेशन’ पर कहा, ‘‘हम नहीं चाहते कि 2020 का अंत आईपीएल के बिना हो। हमारी पहली प्राथमिकता भारत है और अगर हमें 35 से 40 दिन भी मिलते हैं तो हम इसकी मेजबानी करेंगे। लेकिन हमें नहीं पता कि कहां...’’

यह भी पढ़े | कुलभूषण जाधव ने रिव्यू पिटीशन दाखिल करने से किया इनकार, पाकिस्तान की तरफ से दूसरा काउंसलर एक्सेस देने की पेशकश.

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत में टूर्नामेंट के आयोजन में किसी तरह की समस्या होने पर न्यूजीलैंड, श्रीलंका और यूएई ने टूर्नामेंट के आयोजन की पेशकश की है।

विदेश में लीग का आयोजन विकल्प है लेकिन इससे खर्चों में इजाफा होगा।

गांगुली ने कहा, ‘‘मैं इसे इस क्रम में रखता हूं। पहला क्या हम तय समय में आईपीएल का आयोजन कर सकते हैं क्योंकि आईपीएल के पास सीमित समय है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरा भारत। अगर ऐसा संभव नहीं हुआ तो हम विदेशों में आयोजन पर विचार कर सकते हैं। लेकिन जाएंगे कहां... क्योंकि अगर आप विदेश में जाएंगे तो यह सभी के लिए खर्चीला होगा.... फ्रेंचाइजी और बोर्ड।’’

टी20 विश्व कप के भविष्य पर फैसला करने में देरी से भी बीसीसीआई प्रमुख और आईपीएल के अन्य हितधारकों को इंतजार करना पड़ रहा है।

गांगुली ने कहा, ‘‘हमें अब तक नहीं पता क्योंकि टी20 विश्व कप के संदर्भ में आईसीसी का फैसला नहीं आया है। हमें मीडिया से अलग अलग चीजें सुनने को मिल रही हैं लेकिन बोर्ड के सदस्यों को जब तक आधिकारिक तौर पर नहीं बताया जाता आपको पता नहीं चलता कि क्या हो रहा है।’’

गांगुली को हालांकि उन भारतीय शहरों की मुश्किल स्थिति का पता है जहां आईपीएल फ्रेंचाइजियां हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह कोविड-19 के कारण भारत में नहीं होता है तो मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई, जहां आईपीएल की बड़ी टीमें हैं, इस समय आप अपने दिल पर हाथ रखकर नहीं कह सकते कि इन जगहों पर क्रिकेट होगा।’’

गांगुली ने कहा, ‘‘हम अहमदाबाद जाने को लेकर उत्साहित हैं। वहां का स्टेडियम शानदार है। मुझे नहीं पता कि हम वहां जा सकते हैं या नहीं। अभी यह कहना आसान नहीं होगा कि हम भारत में इसका आयोजन करने वाले हैं।’’

वर्ष 2009 में आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में हुआ था क्योंकि इसकी तारीखें देश में आम चुनाव से टकरा रही थी। आईपीएल के 12 साल के इतिहास में यही एक मौका है जब पूरे टूर्नामेंट का आयोजन भारत के बाहर कराया गया।

बीसीसीआई प्रमुख ने हालांकि उम्मीद जताई कि खेल जल्द ही वापसी करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘देखिए मैं इसका आयोजन चाहता हूं, जैसा कि मैंने कहा क्रिकेट की वापसी की जरूरत है। हमारे लिए यह खाली सत्र है जो असल में हुआ है। हमने अपना सत्र मार्च में पूरा किया जिसके बाद आईपीएल शुरू होना था।’’

गांगुली ने कहा, ‘‘और हमें आईपीएल स्थगित करना पड़ा जो हमारे घरेलू सत्र का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम आईपीएल का आयोजन चाहते हैं। लेकिन जीवन को सामान्य करना जरूरी है। क्रिकेट की सामान्य वापसी संभव है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\