भारत अभी तक के सबसे बड़े संकट का सामना कर रहा है: भारतीय अमेरिकी परोपकारी

जाने-माने भारतीय-अमेरिकी परोपकारी एवं सिलिकॉन वैली के उद्यमी ने भारत में कोविड-19 की ताजा लहर को देश का अभी तक का सबसे बड़ा संकट बताते हुए, प्रवासी समुदाय से इस मुश्किल घड़ी में भारतीय लोगों की मदद करने की अपील की.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : File Photo)

वाशिंगटन, 12 मई : जाने-माने भारतीय-अमेरिकी परोपकारी एवं सिलिकॉन वैली (Indian-American Philanthropist and Silicon Valley) के उद्यमी ने भारत में कोविड-19 की ताजा लहर को देश का अभी तक का सबसे बड़ा संकट बताते हुए, प्रवासी समुदाय से इस मुश्किल घड़ी में भारतीय लोगों की मदद करने की अपील की. गौरतलब है कि भारत में वैश्विक महामारी की दूसरी लहर का कहर जारी है और कई राज्यों के अस्तपालों में कर्मचारियों, टीकों, ऑक्सीजन, दवा और बिस्तर की कमी है. ‘इंडिस्पोरा’ के संस्थापक एमआर रंगास्वामी ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘भारत अभी तक के सबसे बड़े संकट का सामना कर रहा है इसलिए, मैं आपसे अपील करता हूं कि आप भारत में अपने परिवार एवं दोस्तों की सहायता करें.’’

रंगास्वामी की बहन की कोरोना वायरस के कारण चेन्नई में मौत हो गई थी. रंगास्वामी ने कहा कि वह अमेरिका और दुनिया के कई हिस्सों से प्रवासी समुदाय से भारत के लोगों के लिए अधिक से अधिक निधि एवं संसाधन एकत्र करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जो आजादी के बाद अभी तक के सबसे बड़े जन स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहा है. रंगास्वामी ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ यह ऐसा समय है जब हमें अपने सामर्थ्य से अधिक देना चाहिए.’’ यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़: घर में घुसकर नक्सलियों ने की पुलिस जवान की हत्या, फोन और ट्रैक्टर की चाबी लेकर फरार

प्रख्यात प्रवासी नेताओं का एक नेटवर्क ‘इंडिस्पोरा’ अभी तक 25 लाख डॉलर एकत्र कर चुका है. सप्ताहांत में उन्होंने ‘हेल्थ तमिलनाडु ब्रीथ’ कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया, जिसमें 15 लाख डॉलर एकत्र किए गए. रंगास्वामी ने कहा, ‘‘ परेशानी की बात यह है कि अगर भारत ने संक्रमण पर काबू नहीं पाया तो, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और भारत के आसपास के देशों में भी यह फैल जाएगा. इससे कई लोगों की मौत हो सकती है और आर्थिक नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड