देश की खबरें | भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद रखने की समय सीमा 24 अगस्त तक बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने पाकिस्तान के विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर पाबंदी की अवधि को और एक महीने के लिए 24 अगस्त तक बढ़ा दिया है।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई भारत ने पाकिस्तान के विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर पाबंदी की अवधि को और एक महीने के लिए 24 अगस्त तक बढ़ा दिया है।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने 30 अप्रैल से पाकिस्तान की एयरलाइन (चाहे वे स्वामित्व में हों, लीज पर हों या सैन्य उड़ानें हों) के विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी।

सरकार द्वारा आंतकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए विभिन्न कदमों के तहत यह पाबंदी लगाई गई थी।

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने मंगलवार देर रात 'एक्स' पर बताया, “पाकिस्तानी विमानों के भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगाने वाला 'नोटिस टू एयरमेन' (नोटम) आधिकारिक रूप से 23 अगस्त 2025 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।”

मंत्री ने कहा कि यह विस्तार मौजूदा सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप है और रणनीतिक चिंताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

शुरूआत में प्रतिबंध 24 मई तक के लिए था जिसे पहले 24 जून, फिर 24 जुलाई और अब 24 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।

नया नोटम यूटीसी समयानुसार 23 अगस्त की रात 23:59 बजे तक लागू रहेगा जिसका मतलब है कि भारतीय समयानुसार 24 अगस्त की सुबह साढ़े पांच बजे तक यह प्रभावी रहेगा।

इस बीच, पाकिस्तान ने भी भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर पाबंदी 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी है।

भारत सरकार द्वारा 24 अप्रैल को सिंधु जल संधि निलंबित किए जाने के बाद पाकिस्तान ने 24 मई तक के लिए भारतीय विमानों के उसके हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने पर रोक लगाई थी। इस प्रतिबंध को पहले 24 जून, फिर 24 जुलाई और अब एक महीने और बढ़ा दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट