ताजा खबरें | भारत ने गगनयान मिशन का दायरा बढ़ाया: सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद को बताया कि भारत ने गगनयान मिशन का दायरा बढ़ाते हुए वर्ष 2028 तक चालक दल सहित दो अंतरिक्ष उड़ानों को अंजाम देने की योजना बनाई है।

नयी दिल्ली, 13 फरवरी सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद को बताया कि भारत ने गगनयान मिशन का दायरा बढ़ाते हुए वर्ष 2028 तक चालक दल सहित दो अंतरिक्ष उड़ानों को अंजाम देने की योजना बनाई है।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि बढ़े हुए दायरे के अनुसार, गगनयान कार्यक्रम में आठ मिशन होंगे- दो चालक दल वाले और छह मानव रहित मिशन।

सिंह ने कहा कि पहले के गगनयान कार्यक्रम में चालक दल का एक मिशन और दो मानव रहित मिशन शामिल थे।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कुल वित्त पोषण बढ़ाकर 20,193 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि गगनयान कार्यक्रम को पूरा करने के लिए आवंटन में अतिरिक्त आवश्यकताएं भी शामिल हैं।

गगनयान परियोजना की घोषणा 2019 में की गई थी, जिसमें 2022 के लिए पहली मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान की योजना बनाई गई थी।

सिंह ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान उद्योग में काम की धीमी गति के कारण देरी हुई, जिसने संबंधित उपकरणों के उत्पादन को भी प्रभावित किया।

उन्होंने कहा कि आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान के कारण कच्चे माल की अनियमित आपूर्ति हुई और हार्डवेयर की प्राप्ति में देरी हुई।

मंत्री ने कहा कि स्वदेशी तौर पर जीवन रक्षक प्रणाली विकसित करने में लंबा समय लगने के कारण भी देरी हुई।

उन्होंने कहा कि जीवन रक्षक प्रणाली बाहरी मार्ग से नहीं खरीदी जा सकती है।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज